Advertisement

बीकानेर-25 मई 2024 आज का पंचांग व राशिफल और जाने कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी वाले के साथ

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी ????+918055566975

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है ज्योतिष शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है !

आज का पंचांग

????जय श्री कृष्णा????

चोघडिया, दिन
चर 05:53 – 07:28 शुभ
लाभ 07:28 – 09:04 शुभ
अमृत 09:04 – 10:40 शुभ
काल 10:40 – 12:15 अशुभ
शुभ 12:15 – 13:51 शुभ
रोग 13:51 – 15:27 अशुभ
उद्वेग 15:27 – 17:02 अशुभ
चर 17:02 – 18:38 शुभ
चोघडिया, रात
रोग 18:38 – 20:02 अशुभ
काल 20:02 – 21:27 अशुभ
लाभ 21:27 – 22:51 शुभ
उद्वेग 22:51 – 24:15* अशुभ
शुभ 24:15* – 25:40* शुभ
अमृत 25:40* – 27:04* शुभ
चर 27:04* – 28:28* शुभ
रोग 28:28* – 29:52* अशुभ

समय आधी रात के बाद, लेकिन अगले दिन के सूर्योदय से पहले.

दैनिक राशिफल

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।

????मेष-यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें।

????वृष-नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

????मिथुन-वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है।

????कर्क-नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पूछ-परख रहेगी। रुके कार्य बनेंगे। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें।

????सिंह-कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें।

????‍♀️कन्या-मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। मान बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी।

⚖️तुला-कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ के योग हैं। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट होगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों की जमानत न लें।

????वृश्चिक-व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। परिवार में कलह-कलेश का माहौल रह सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी।

????धनु-रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। संतान के कार्यों पर नजर रखें। पूँजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें।

????मकर-संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। धन की आवक बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें।

????कुंभ-मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। सगे-संबंधी मिलेंगे।

????मीन-प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें।
????आपका दिन मंगलमय हो????

शनिवार के दिन भूल से भी ना करें गलतियां, शनिदेव हो सकते हैं नाराज-

हिंदू धर्म में शनिवार का दिन बेहद खास होता है. ऐसे कुछ कार्य होते हैं जिन्हें हमें भूल से भी शनिवार के दिन नहीं करने चाहिए वरना शनि देव आपसे नाराज हो सकते हैं. क्या हैं वो गलतियां जिन्हें आपको इस दिन करने से बचना चाहिए, जानने के लिए पढ़ें ये लेख –
धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवों ग्रह में शनि देव को सबसे क्रूर ग्रह माना गया है. शनि को पीड़ा देने वाला भी माना जाता है जिस कारण सभी लोग इससे डरते हैं और इसे पाप ग्रह भी मानते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. शनिदेव मनुष्य के अच्छे और बुरे कर्मों के आधार पर उसे दण्ड देते हैं. यदि वो अच्छे कर्म करता है तो उसकी उन्नति के लिए सभी प्रकार के रास्ते खोल देते हैं और यदि वो बुरे काम करता है तो उसे किसी न किसी माध्यम से दण्ड अवश्य देते हैं.

शनिवार के दिन शनि पूजा का महत्व

शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा का दिन माना जाता है. इसलिए शनिवार के दिन शविदेव की पूजा अराधना अवश्य करनी चाहिए. यदि आपको लगता है कि आप पर शनि देव की कुदृष्टि पड़ी हुई है या आपके जीवन में परेशानियां चल रही हैं, धन का खर्च बढ़ा है या धन का आगमन कम हो गया है, तो ऐसे में शनिवार के दिन मंदिर में जाकर शनि देव की पूजा करने से ये सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं. शनिवार के दिन शनि देव पर तिल चढ़ाने से सभी कष्टों से मुक्ति अवश्य मिलती है.हिंदू धर्म में शनिवार का दिन बेहद खास होता है. ऐसे कुछ कार्य होते हैं जिन्हें हमें भूल से भी शनिवार के दिन नहीं करने चाहिए वरना शनि देव आपसे नाराज हो सकते हैं. कुछ ऐसा गलतियां होती हैं जो शनि देव का नाराज कर सकती हैं. क्योंकि शनि देव का प्रसन्न रखना हमारे लिए बहुत जरूरी है. शनि देव के नाराज होने पर व्यकित को जीवन में कई सारे कष्टों का सामना करना पड़ता है. काला रंग शनि देव का प्रतीक होता है इसलिए शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े अवश्य पहनें और किसी भी काले पशु-पक्षी को खाना खिलाना चाहिए.

शनिवार के दिन क्या न करें

1.शनिवार के दिन मांस मदिरा का सेवन करना बहुत अशुभ माना गया है. शनि देव की दृष्टि में ये अनुचित और पाप कर्म है ऐसा करने वाले मनुष्य को शनि देव अवश्य दण्ड देते हैं!
2.शनिवार के दिन कोयला, नमक, चमड़ा, जूते, काले तिल, काली उड़द , झाड़ू, तेल, लकड़ी, लोहा या लोहे की वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए अन्यथा जीवन में बाधाएं उत्पन्न होने लगती हैं.
3.शनिवार के दिन पूर्व, दक्षिण और ईशान दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए.ऐसा करने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है

4.माना जाता है कि शनिवार के दिन पुरुषों को अपने ससुराल में नहीं जाना चाहिए इससे ससुराल के लोगों के साथ रिश्ते बिगड़ने का संभावना है और पति पत्नी का रिश्ता भी टूट सकता है!

5.शनिवार के दिन भूलकर भी किसी कमजोर या मजबूर व्यक्ति का अपमान या दिन नहीं दुखाना चाहिए शनिवार के दिन ऐसा करने पर शनि देव की दृष्टि में आप पाप के भागीदारी हो सकते हैं और शनि देव ऐसे व्यक्ति को घोर दण्ड देते हैं!
6.शनिवार के दिन बाल काटना और नाखुन काटना भी वर्जित होता है. ऐसा करने से शनि देव नाराज भी हो सकते हैं!
7.माना जाता है कि शनिवार के दिन दूध और दही का सेवन करने से बचना चाहिए. यदि दूध पीना जरूरी है तो उसमें थोड़ी सी हल्दी या गुड़ मिला लें.
8.शनिवार के दिन बैंगन, आम का आचार और लाल मिर्च खाने से भी बचना चाहिए

नोट-सत्यार्थ न्यूज की तरफ से चलाई जा रही ऑनलाइन DRAWING COMPETITION DRAW YOUR WORLD में आप भी भाग ले सकते हैआज ही करे अपना रजिस्ट्रेशन ओर करवाये प्रतियोगिता बिलकुल फ्री है प्रतियोगिता में आयु सीमा निर्धारित है 05 से 15 YEAR प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहने वाले बच्चों को आकर्षक गिफ्ट हैम्पर दिया जाएगा नीचे दी गई लिंक को ओपन करके अपना फ्रॉम सबमिट करें या सम्पर्क करें
????8005946235मनोज माहेश्वरी
????90792 48960रमाकान्त झंवर

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!