Advertisement

भानुप्रतापपुर संबलपुर में भारी नुकसान, बिजली के खंभे और पेड़ धराशायी, विधायक ने किया निरीक्षण*

http://satyarath.com/

भानु प्रतापपुर संबलपुर में भारी नुकसान, बिजली के खंभे और पेड़ धराशायी, विधायक ने किया निरीक्षण*

 

भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर क्षेत्र में मौसम बारिश और आंधी तूफान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।आलम यह है कि इस आंधी तूफान से लोगों के मकान, पेड़ और बिजली के पोल धाराशायी हो गया है। संबलपुर में आंधी तूफान और तेज बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। अचानक हुई इस बारिश से लोगों को काफी नुकसान हुआ है। बुधवार को विधायक सावित्री मंडावी ने इस आंधी तूफान और तेज बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान हुए गांव संबलपुर पहुँची। जहां लोगों के मकान, बिजली के पोल और कई पेड़ जमीन पर गिर गए। जिससे इन गांव की बिजली सप्लाई भी बंद हुई। विधायक ने यहां का दौरा करके पीड़ित लोगों से मुलाकात की और तत्काल राजस्व विभाग के कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर सर्वे कराया ताकि पीड़ित लोगों को शासन से मुआवजा मिल सके। उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों को भी मौके पर बुलाया और जानकारी लेकर जल्द से जल्द मरम्मत कार्य करा लोगों को अंधेरे से मुक्ति दिलाने की बात कही। बिजली बंद हो जाने से पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो गया है। इस लिए उन्होंने बिजली सफ्लाई को सुचारू रूप से शुरू करने की बात कही ताकि लोगों को बिजली पानी मिल सके। विधायक ने शीतला माता मंदिर में पहुँचकर टूटी हुई हाई मास्क लाईट को ठीक करने के लिए जनपद पंचायत में आवेदन करने की बात कही।*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!