Advertisement

बीकानेर-भाई ने बहन की हत्या करने का लगाया आरोप, एक महिला और जीजा सहित तीन नामजद

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव पूनरासर निवासी एक महिला की पीबीएम अस्पताल में मौत हो गई। इस पर मृतका के भाई ने अपने जीजा, उसके बहनोई व एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। श्रीबालाजी के पैरावा गांव निवासी 37 वर्षीय ओमनाथ पुत्र मंगलनाथ ने सेरूणा पुलिस थाने में पूनरासर निवासी जीजा सांवरनाथ, सांवरनाथ के बहनोई ओमनाथ निवासी साधासर व एक महिला पिंकी के खिलाफ अपनी बहन को दहेज के लिए प्रताडित करने व उसे जान से मार देने का आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम ओमनाथ ने उसे फोन कर बताया कि उसकी बहन जमना की मौत हो गई है। परिवादी ने बताया कि उसकी बहन जमना का पति व उसके साथ रहने वाली पिंकी दोनों उसकी बहन के साथ मारपीट करते थे। आरोपी उसे दहेज के लिए प्रताडित करते हुए चार लाख रुपए पीहर से लाने की मांग कर रहे थे। आरोप है कि अपेपियों ने मिलकर उसकी बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!