Advertisement

गुना – चांचौड़ा – पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस पार्टी ने किया याद

रिपोर्टर निखिल गोयल

 

 

पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस पार्टी ने किया याद

आधुनिक भारत के निर्माता और देश में कंप्यूटर क्रांति के जनक देश के सबसे युवा पूर्व प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय राजीव गांधी की 33 वीं पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए आधुनिक भारत में उनके योगदान पर उन्हें याद किया गया। देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दिया था। वर्ष 31 अक्टूबर 1984 को अपनी मां की क्रूर हत्या के बाद वे कांग्रेस अध्यक्ष एवं देश के प्रधानमंत्री बने थे। लेकिन व्यक्तिगत रूप से इतने दु:खी होने के बावजूद उन्होंने संतुलन, मर्यादा एवं संयम के साथ राष्ट्रीय जिम्मेदारी का अच्छे से निर्वहन किया।

राजीव गांधी की मौत तमिलनाडु में प्रचार के दौरान 1991 में एक बम विस्फोट में हुई थी। 32 साल पहले पहले 21 मई को तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में उनकी हत्या की गई थी। आतंकी संगठन लिट्टे की एक महिला ने राजीव गांधी की हत्या की थी। राजीव गांधी की जब हत्या हुई, तब उनकी उम्र 46 साल थी। देश में कंप्यूटर क्रांति के जनक और भारत को एक विकसित देश बनाने का संकल्प लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वर्गीय प्रधान मंत्री जी को बार बार नमन है। स्वर्गीय राजीव गांधी के सपने को पूरा करने का समय आ गया है,

इस अवसर पर प्रमुख रूप से महेंद्र सिंह गौर गौर रामजीवन सिंह राजपूत राम जीवन मीना देवेंद्र पटौदी प्रकाश मीणा प्रदीप सोनी मनोज सिंह राठौर कदम सिंह मीणा खलील खान विनय नामदेव युसूफ गुड्डू जिन्दा गोविंद लोढ़ा छोटू पठान पन्ना खान यूनुस खानआदि लोग उपस्थित रहे l

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!