Advertisement

बीकानेर-ट्रक को रूकवा कर दो सवारों के साथ लाठी, सरियों से मारपीट की। एक बीकानेर रैफर मामला थाने में दर्ज

न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

क्षेत्र में ट्रक से सामान ढोने के रूट का विवाद सामने आया है। आरोपी ट्रक मालिक ने परिवादी को बीकानेर दिल्ली रूट पर ट्रक नहीं चलाने की पहले धमकी दी और बाद में ट्रक को रूकवा कर दो सवारों के साथ लाठी, सरियों से मारपीट की।जिनमें से एक को ट्रोमा सेंटर बीकानेर रेफर किया गया और दूसरे का ईलाज श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल में चल रहा है। विवाद में पीड़ित 25 वर्षीय पवन कुमार पुत्र श्रवण कुमार धतरवाल जाट निवासी रूणीया बड़ा बास, नापासर थाना क्षेत्र, ने ठुकरियासर निवासी सांवरमल मोटसरा, नितू बन्ना, गणेश सारस्वत व रामधन पुत्र कालूराम मोटसरा, कल्याणसर नया निवासी योगेश उर्फ योगेन्द्र पुत्र लेखराम जाट, केशरदेव ड्राईवर व 10-12 अन्य जनों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमला करने व ट्रक को क्षति पहुंचाने के आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह गत तीन साल से ठुकरियासर निवासी चैनाराम पुत्र मालाराम के ट्रक पर चालक आसुराम पुत्र केशराराम के साथ सहायक चालक का काम करता है। वह ट्रक में बीकानेर दिल्ली रूट पर पीओपी परिवहन का काम करता है। इसी रूट पर सांवरमल का ट्रक भी पीओपी परिवहन करता है। रूट की बात को लेकर सांवरमल 4-5 माह से उन्हें इस रूट पर गाड़ी चलाना बंद करने, चैनाराम की गाड़ी नहीं चलाने की धमकी दे रहा था। 20 मई की शाम परिवादी व चालक बीकानेर से पीओपी भरकर रवाना हुए और नौरंगदेसर में गाड़ी रोककर अपने गांव चले गए।
चालक आसुराम ने उसे सुबह गाड़ी लेकर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने की बात कही तो वह सुबह दिनेश कुमार उर्फ अमराराम पुत्र मामराज गोदारा निवासी रूणीया बास के साथ श्रीडूंगरगढ़ आ रहा था,नौरंगदेसर से रवाना हुए। उसने बताया कि वे मंगलवार सुबह 10.30 से 11.00 बजे सी लखासर टोल पहुंचे तो आरोपी यहां बिना नबंर की बोलेरो कैम्पर गाड़ी व एक ट्रेलर, एक ट्रक बिना नबंर के लिए हुए टोल नाके पर खड़े थे। आरोपियों ने उसके ट्रक को रूकवाने का प्रयास किया। वह नहीं रूका परंतु आरोपियों ने बेनीसर के पास उसका ट्रक रूकवा लिया और दोनों को नीचे उतार कर हमला कर दिया। ट्रक मालिक चैनाराम भी मौके पर पहुंचा और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से अमराराम को घायलावस्था में ट्रोमा सेंटर बीकानेर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्यकारी थानाधिकारी मलकीत सिंह को दे दी है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!