Advertisement

राजगढ़ – प्रधान न्यायाधीश द्वारा किया गया जिला जेल राजगढ़ का निरीक्षण

 

प्रधान न्याधीश द्वारा किया गया जिला जेल राजगढ़ कानिरीक्षण

 

 

जिला न्यायालय राजगढ़ के मुखिया प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय- राजगढ़ राजीव कर्महे द्वारा दिनांक 20.05.2024 को जिला जेल राजगढ़ की व्यवस्थायें जांचने के उददेश्य से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजगढ़ सचिव व जिला न्यायाधीश योगीराज पाण्डेय तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी मुकेश कौशल भी उपस्थित रहे।

 

सर्वप्रथम प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा पुरूष बंदियों के समस्त बैरकों में पहुॅचकर बंदियों से चर्चा की उनके लंबित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की। प्रकरणों की स्थिति से अवगत कराया। बंदियों से जाना कि उन्हें समुचित स्वास्थ्य सुविधायें, उचित भोजन, स्वच्छ जल आदि जैसी मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल रहा है कि, नहीं ? तत्पश्चात् महिला बंदियों के बैरकों में पहुॅचकर महिलाओं की समस्यायें जानीं। महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों की उचित देखभाल के बारे में पूछा।

 

निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा बंदियों को निःशुल्क विधिक सलाह व सहायता हेतु संचालित लीगल एड क्लीनिक, बंदियों के स्वास्थ्य हेतु संचालित डिस्पेंशरी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा हेतु संचालित कक्ष, बंदियों हेतु भोजन बनाये जाने हेतु संचालित पाकशाला आदि का निरीक्षण भी किया गया। साथ प्रत्येक बैरकों बंदियों शौच गृह में साफ-सफाई, पानी की सुविधा, हाईजिन का निरीक्षण भी किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!