Advertisement

राजगढ़ -महिला स्वाधार गृह राजगढ़ में निवासरत महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी

जिला ब्यूरो चीफ निखिल गोयल राजगढ़ मध्यप्रदेश 

  1. महिला स्वाधार गृह राजगढ़ में निवासरत महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी

 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा विभिन्न वर्गों के व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराये जाने हेतु संचालित की गईं विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार, जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। जिनमें न्यायिक अधिकारियों सहित शासन के समन्वित विभागों के अधिकारियों द्वारा भी सहभागिता की जाती है।
इसी क्रम में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजगढ़ द्वारा निराश्रित ऐसी महिलायें जोकि पारिवारिक अथवा अन्य किसी प्रकार के विवादों से पीड़ित हैं, जिन्हें परिवार ने त्याग दिया है अथवा परिवार का त्याग कर स्वेच्छा से पृथक रह रहीं हैं, और अपने अधिकारों का प्राप्त करना चाहतीं हैं, ऐसी महिलाओं के आश्रय हेतु राजगढ़ नगर में संचालित गोपाल महिला स्वाधार गृह में जिला न्यायालय राजगढ़ की मुख्य न्यायिक मजि. श्रीमती शबनम कदीर मंसूरी के मुख्य आतिथ्य में पारिवारिक विवाद समाधान केन्द्र योजना, निःशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता आदि विषयों पर कानूनी जागरूकता प्रदान की गई। साथ ही स्वाधार गृह में निवासरत महिलाओं द्वारा उनकी समस्याओं के बारे में अवगत कराये जाने पर मुख्य अतिथि द्वारा उन्हें विधिक सलाह प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान महिला स्वाधार गृह में निवासरत महिलाओं के अतिरिक्त अन्य समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!