सत्यार्थ न्यूज़
रिपोर्ट मनोज कुमार
सुसनेर में जनसंघ व भाजपा की नींव के स्तम्भ मीसाबंदी रतनसिंह परमार का निधन, राजकीय सम्मान से किया अंतिम संस्कार
सुसनेर। क्षेत्र में जनसंघ व भाजपा की नींव रखने वाले सुसनेर निवासी मीसाबंदी लोकतंत्र सेनानी रतनसिंह परमार को बुधवार को 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा राजकीय सम्मान के साथ उनके निवास श्रीराम मंदिर धर्मशाला के समीप स्थित कुम्हार गली से दोपहर 12: 30 बजे निकाली गयी। उनकी अंतिम यात्रा में स्थानीय राजस्व विभाग के प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार विजय कुमार सेनानी, कस्बा पटवारी गोवर्धन शर्मा एवं डॉक्टर धीरेंद्र पांडे के साथ ही बड़ी सँख्या में भाजपा नेता व जनप्रतिनिधि व नगरवासी शामिल हुए। राजकीय सम्मान के साथ उनका विधिविधान से अंतिम संस्कार हाथी दरवाजे के समीप कंठाल नदी किनारे स्थित मुक्तिधाम में किया गया। जहां स्वर्गीय मीसाबंदी रतनसिंह परमार को उनके ज्येष्ठ पुत्र नारायणसिंह परमार ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के पूर्व शोकसभा भी मुक्तिधाम में आयोजित की गई जिसमें लोकतंत्र सेनानी संघ के जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला, पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी, मुरलीधर पाटीदार एवं जीरापुर के पुरसिंह पटवारी, सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया आदि ने शोकसभा को सम्बोधित कर स्वर्गीय श्री परमार के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किये गए कार्यो को याद किया।
चित्र : लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय रतनसिंह परमार।


















Leave a Reply