Advertisement

GPM: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 18 मई को…

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 18 मई को…

संवाददाता सूरज यादव

गौरेला पेंड्रा मरवाही,13 मई 2024/जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों-नेवसा, लाटा एवं डोंगरिया में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा 18 मई शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई है। प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों की संभावित संख्या 2045 है। परीक्षा के लिए जिले में 9 केन्द्र बनाए गए हैं।कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण,आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने सुचारू रूप से परीक्षा संचालन के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों में केन्द्राध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें मिश्री देवी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरेला,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टीकरकला गौरेला,एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय नेवसा (वर्तमान में संचालित 250 सीटर कन्या छात्रावास टीकरकला),एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लाटा (वर्तमान में संचालित 250 सीटर बालक छात्रावास टीकरकला),शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा, शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा,जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान पेण्ड्रा,शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरवाही और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया मरवाही शामिल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!