Advertisement

बीकानेर-फिर पलट सकता है मौसम किसानों-आमजन से सावधानी बरतने की अपील

न्यूज़ रिपोर्टर पुखराज बोहरा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
शुक्रवार को राज्य में बीकानेर सबसे गर्म शहर रहा। बीकानेर का तापमान 45.5 राज्य में सर्वाधिक रहा। हालांकि शाम ढलते-ढ़लते पहले चली आंधी और उसके पीछे हुई बूंदाबांदी से तापमान में हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई।मौसम विभाग ने कुछ देर पहले ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिसमें बीकानेर सहित अजमेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर व कोटा में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि और वज्रपात होने की चेतावनी जारी की गई है।मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि एक सक्रिय विक्षोभ के प्रभाव से अगले 72 घंटों में बीकानेर संभाग सहित जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में में तेज मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दोपहर बाद दर्ज होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज आंधी, तेज हवाएं 40-50 किमी प्रतिघण्टा तथा एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि व वज्रपात होने की संभावना है।आंधी बारिश की गतिविधियां 12-14 मई को भी जारी रहने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड होने व हीटवेव नहीं चलने की संभावना हैं।
किसानों व आमजन से अपील-
इस चेतावनी के साथ ही किसानों व आमजन से अपील की जा रही है कि खेत में काम करने वाले किसान मौसम खराब होने व बिजली चमकने की स्थिति में उचित स्थान पर खुद को सुरक्षित रखें। साथ ही जिन किसानों ने फसल काटकर कर खेत में रखी है वो भी तेज हवाओं और आंधी से बचाव के उपाय समय रहते कर लें। साथ ही ओलावृष्टि और तेज हवाओं से बचने के लिए आमजन भी पूरे एहतियात बरतें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!