रिपोर्टर पुखराज बोहरा
बीकानेर
श्री डूंगरगढ़
बाइक की टक्कर से बालिका घायल।
यह खबर आ रही है लखासर से। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखासर बसस्टैंड के पास सड़क पार कर रही एक बालिका को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी व वहां से भाग गया।
ठीक इसी समय लखासर में हुई मार पीट की जांच करने जा रहे अधिकारी देवाराम ने इस दुर्घटना को देखा व तुरंत 112 से आरोपी का पीछा किया व करीब बेनीसर
के पास युवक को धर दबोचा।
पुलिस आरोपी को थाने ले गई।
बताया जा रहा है कि आरोपी हरियाणा का रहने वाला है।
बालिका को गंभीर हालत में बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।


















Leave a Reply