Advertisement

मैनपुरी : अखिलेश यादव के रोड शो के बाद सपा समर्थकों ने काटा हंगामा।

www.satyarath.com

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा , मैनपुरी उत्तर प्रदेश 

satyarath.com

• अखिलेश यादव के रोड शो के बाद सपा समर्थकों ने काटा हंगामा।

• महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर चढ़कर लगाया सपा का झंडा।

• पुलिस ने 90 से अधिक अज्ञात लोगो के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज।

satyarath.com

मैनपुरी। लोकसभा चुनाव का तीसरे फेस में 7 मई को जनपद में बोटिंग होनी है।लेकिन जैसे जैसे बोटिंग का समय नजदीक आ रहा है। तो वही अराजक तत्वों द्वारा माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जाने लगा है। बीती रात सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का रोड शो खत्म होने के बाद सपा समर्थकों ने करहल चौराहे पर जमकर हंगामा किया। चौराहे पर लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर चढ़कर भाजपा के शीर्ष नेताओं पर अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया। कोतवाली के दरोगा की तहरीर पर अज्ञात 90 से अधिक सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीएम, सीएम पर अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने पर एक दूसरी एफआईआर भी दर्ज की गई है।

शनिवार की देर रात कोतवाली के एसआई हरिभान गौतम ने तहरीर देकर जानकारी दी कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का रोड शो खत्म होने के बाद के बाद 90 से अधिक लोग सपा की लाल टोपी लगाकर और झंडा लेकर बाइकों से और पैदल करहल चौराहे पर आए और वहां लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर चढ़कर अभद्र शब्दों का प्रयोग करने लगे। वरिष्ठ नेताओं के नाम लेकर अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया। जिससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। बिना अनुमति के चौराहे पर लाल और हर गुब्बारे बांधे गए। नारेबाजी और हूंटिंग की गई। जिससे चुनाव की आचार संहिता का उल्लंघन हुआ। चौराहे पर अफरातफरी, भगदड़ का माहौल पैदा हो गया।पुलिस ने मौके पर पहुंची बाइकों के नंबर नोट किए हैं। उनके फोटो और वीडियो भी बनाए गए हैं। सीओ सिटी अजय कुमार चौहान ने बताया कि दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने उपरोक्त अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इन आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!