Advertisement

सिंगरौली-समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सीएसआर मद का मिले लाभः-कलेक्टर

http://satyarath.com/

कार्यालय सिंगरौली (म0प्र0)

समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सीएसआर मद का मिले लाभः-कलेक्टर
सीएसआर मद से पिछड़े क्षेत्र में उपलंब्ध कराये मूलभूत सुविधाएंः-श्री शुक्ला

सिंगरौली / समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सीएसआर मद से लाभ पहुचकर उसके जीवन स्तर एवं संबंधित क्षेत्र का विकास किया जाये। साथ ही ऐसे क्षेत्र जो अभी भी विकास कार्यो से वंचित उनमें मूलभूत सुविधाएं सीएसआर मद से प्रदान कराना हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए साथ ही जिलाधिकारी के साथ साथ औद्योगिक कम्पनियो के अधिकरियो की भी ऐसे गरीब बंचित परिवारो को प्राथमिकता से लाभ प्रदान कर उनके जीवन स्तर में सुधार लाने की मानसिकता सदैव रखनी चाहिए उक्त आशय का वक्तव्य कलेक्ट्रेट सभागार में सीएसआर की बैठक के दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा दिया गया।
विदित हो कि कलेक्टर श्री शुक्ला के अध्यक्षता तथा जिलाधिकारियो सहित एनसीएल, एनटीपीसी सहित जिले में स्थापित औद्योगिक कम्पनियो के अधिकारियो एवं प्रतिनिधियो के साथ सीएसआर की बैठक आयोजित हुई। उपस्थिति अधिकारियो को निर्देशित करते हुये कलेक्टर ने कहा कि सीएसआर का ऐसा प्रोजेक्ट हो कि उसी वर्ष में कार्य कर पूर्ण कर लिया जाये। उन्होंने कहा कि अभी सिंगरौली जिले के कई ऐसे मझरे टोले एवं अन्य स्थान है जहा विद्युत व्यवस्था नही हो पाई है साथ ही ऐसे मोहल्लो को भी शहर के मुख्यधारा से नही जोड़ा जा सका है वहा पर सड़को का आभाव है पेयजल की समस्या है साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं शिक्षा आदि पर भी हम सब को मिलकर सीएसआर मद से ऐसे विंदुओ पर प्राथमिकता के साथ कार्य करना है। ताकि सिंगरौली जिले को सीएसआर मद का वास्तविक लाभ प्राप्त हो सके।
कलेक्टर ने कहा कि कृषि क्षेत्र में एवं बच्चो में प्रतिभा लाने हेतु साथ ही कुपोषण को दूर करने के लिए भी सीएसआर के मद से प्रोजेक्ट तैयार करे। कलेक्टर ने कहा कि आज भी सिंगरौली जिले मे निवासरत बैगा समुदाय के लोग जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित है उनका अभी भी आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड जनधन खाता सहित समंग्र आईडी राशन कार्ड नही बन पाया है जिसके कारण योजनाओं के लाभ से वचित है जो अत्यन्त ही गहन विषय है इनके उत्थान के लिए सभी को कार्य करना होगा। कलेक्टर ने बैठक के दौरान वित्तिय वर्ष 2021-22-23 एवं 2023-24 में स्वीकृत कार्यो के प्रगति की जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिये कि अभी कई कार्य अधूरे है उन्हे पूर्ण किया जाये ऐसा स्टीमेट तैयार हो कि वह हर हाल में उसी वर्ष पूर्ण हो सके। साथ ही वित्तिय वर्ष 24-25 हेतु कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिये गये जिसमें विकास के बड़े कार्य सम्मलित किये जाये।
उपस्थित कम्पनियो को इस आशय के निर्देश दिये गये सीएसआर के कोई भी कार्य बिना जिला प्रशासन के स्वीकृती पश्चात ही किया जाये। उन्होंने शहरी क्षेत्र में पशुओ को पेयजल उपलंब्ध कराने हेतु नगर निगम को छोटे वाटर टैंक कुछ स्थलो पर बनाये जाने हेतु निर्देश दिये गये। ताकि पशुओ को भी इस भीषण गर्मी में पेयजल प्राप्त हो सके। वही विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिये कि पूर्व में स्वीकृत किये विद्युत विहीन मझरे टोले में विद्युत की व्यवस्था साथ ही ऐसे विद्यालय या आगनवाड़ी भवन जहा विद्युत कनेक्शन नही वहा भी विद्युत व्यवस्था उपलंब्ध कराई जाये। साथ ही आदर्श आगनवाड़ी केन्द्र बनाये जाने हेतु महिला विकास को कार्य योजना तैयार कराये जाने का निर्देश दिये। कलेक्टर ने उपरोक्त विंदुओ के साथ साथ उपस्थित अधिकारियो को एवं कम्पनी के अधिकरियो को इस आशय के निर्देश दिये कि जिले से कुपोषण एवं प्रदूषण से मुक्त करने हेतु आगे बड़कर सभी को कार्य करना होगा ऐसा प्लान तैयार किया जाये। साथ ही जिले की खेल प्रतिभा को उच्चस्तर पर लाने हेतु सर्वसुविधायुक्त एक बड़े स्टेडियम का निर्माण किये जाने हेतु एनसीएल के अधिकारियो को निर्देश दिये गये। साथ ही इसकी कार्ययोजना तैयार कर आगामी बैठक में प्रस्तुत करे। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिये कि अब प्रतिमाह में सीएसाअर की एक बैठक अनिवार्य रूप से की जायेगी। वही उपस्थित कम्पनियो को यह भी निर्देश दिया गयाकि विस्थापित कम्पनियो के पुनर्वस हेतु समुचित व्यवस्था उपलंब्ध करया जाये।
बैठक के दौरान अपर कलेक्टर पी.के सेन गुप्ता,नगर निगम के आयुक्त डी.के शर्मा, डिप्टी कलेक्टर सौरभ मिश्रा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुराग मोदी, उपसंचालक कृषि आशीष पाण्डेय, महिला बाल विकास अधिकारी राजेश गुप्ता, सीएमएचओ एन.के जैन सहित जिलाधिकारी एवं एनसीएल, एनटीपीसी औद्योगिक कम्पनियो के अधिकारी उपस्थित रहे।

चल रहे निर्माण कार्यो को समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करायेः-कलेक्टर
मनरेगा के कार्यो के धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी
चितरंगी बस स्टैड के कार्य शीघ्र पूर्ण करेः-श्री शुक्ला
सिंगरौली 4 मई 2024/ जिले में चल रहे निर्माण कार्य समय सीमा एवं गुणवत्ता के साथ किया जाना सुनिश्चित करे। वही आरईएस एवं मनरेगा के तहत चल रहे निर्माण कार्यो की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुये कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने निर्देश दिये कि कार्यो में प्रगति लाई जाये तथा समय पर निर्माण कार्य पूर्ण किया जाये।
विदित हो कि कलेक्टर श्री शुक्ला के अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग, पीआईयू एवं आरईएस विभागो के द्वारा जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।कलेक्टर के द्वारा सर्व प्रथम लोक निर्माण विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यो की विंदुवार प्रगति की समीक्षा करते हुये संबंधित विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिये कि हवाई पट्टी के निर्माण के जो कार्य अभी तक अधूरे उन्हे शीघ्र पूर्ण करे साथ ही अन्य निर्माण कार्य जो अब तक पूर्ण नही है उन्हे भी समय पर पूर्ण करे। वही पीआईयू विभाग के द्वारा निर्माण किये जाये आईटीआई भवन छात्रावास सहित अन्य भवन निर्माण कार्यो के प्रगति की समीक्षा की गई। तथा निर्देश दिये गये कि सीएम राईज विद्यालयों के चल रहे निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण करे। कलेक्टर द्वारा लोक निर्माण विभाग एवं पीआईयू विभाग के द्वारा किये जा रहे कार्यो के प्रगति के प्रति संतोष जाहिर किया गया। उन्होने संबंधित विभागो के कार्यपालन यंत्रियो को निर्देश दिये गये शेष निर्माण कार्यो को समय पर पूर्ण करे।
वही आरईएस तथा मनरेगा के तहत चल रहे निर्माण कार्यो के प्रगति की जानकारी जनपदवार लेने के पश्चात निर्देश दिये कि सभी जनपदो में चल रहे निर्माण कार्यो की प्रगति कम होने पर संबंधित विभाग के सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियो को निर्देश दिये कि कार्य में प्रगति लाए अन्यथा कठोर कार्यवाही की जायेगी। साथ ही इस आशय के भी निर्देश दिये गये कि चितरंगी बस स्टैड निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करे तथा चल रहे निर्माण कार्यो में मजदूरो के माध्यम से कराया जाये ऐसी क्षेत्र जहा कठोर भूमि हो ऐसे स्थलो में ही मशीनो का उपयोग करे। उन्होंने कहा कि आगामी बैठक में कार्यो के प्रगति की जानकारी से अवगत कराये। साथ ही जिन कार्यो का टेंडर हों चुका है तथा वर्कआर्डर जारी कर दिया गया उन कार्यो को भी समय पर प्रारंभ कराये। बैठक के दौरान संबंधित विभागो के कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री एवं उपयंत्री उपस्थित रहे।
राजस्व के लंबित प्रकरणो का अभियान चलाकर करे निराकरणः-कलेक्टर
प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति का भुगतान कैम्प आयोजित कर राहत राशि का करे भुगतानः-श्री शुक्ला
चितरंगी जनपद को शीघ्र मिलेगा फायर ब्रिगेड यूनिट
सिंगरौली 4 मई 2024/ आधी तूफान से प्रभावित हुये किसानो के फसलो, माकानो के साथ साथ पशु हानि के क्षति की राहत राशि शिविर आयोजित कर वितरण किया जाना सुनिश्चित किया जाये साथ ही राजस्व के लंबित प्रकरणो का निराकरण अभियान चलाकर किया जाये उक्त आशय के निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के द्वारा कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियो को दिया गया।
बैठक के दौरान अपर कलेक्टर पी.के सेन गुप्ता, एसडीएम सृजन बर्मा, राजेश शुक्ला, अखिलेश सिंह, सुरेश जाधव, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, सौरभ मिश्रा सहित सभी उपखण्डो के तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। कलेक्टर ने उपखण्डवार नामातरण, वटनवारा, सीमांकन के लंबित प्रकरणो निराकण के प्रगति की समीक्षा करने के पश्चात निर्देश दिये कि लंबित प्रकरणो का अभियान चलाकर निराकरण करना सुनिश्चित किया जाये। वही उपस्थित उपखण्ड अधिकारियो को इस आशय के निर्देश दिये गये कि अपने स्तर पर बैठक आयोजित प्रकरणो का निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करे ताकि समय पर लंबित प्रकरणो का निराकरण किया जा सके। कलेक्टर ने तीन माह एवं छः माह के लंबित प्रकरणो का निराकरण तत्परता के साथ किये जाने के भी निर्देश दिये। वही स्वामित्व योजना आबादी सर्वे के कार्य मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना के प्र्रगति की समीक्षा करते हुये आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर ने उपस्थित राजस्व अधिकारियो को इस आशय के भी निर्देश दिये कि वर्षा के पूर्व ऐसे नदी नाले पर बने हुये पुल सड़क पर जहा भारी वर्षा के दौरान पानी का बहाव उपर हो जाता है आवागम में खतरा बने होने की सभावना होती है ऐसे स्थलो को चिन्हित कर बोर्ड लगाये साथ ही बैरियर भी लगया जाना सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिये कि ऐसे क्षेत्र जहा पर भारी वर्षात के कारण वाहन जाने में कठिनाई होती है ऐसे क्षेत्रो में पीडीएस दुकान से राशन पहले उन क्षेत्रो में भेजा जाना सुनिश्चित किया जाये ताकि पात्र हितग्राहियो को समय पर खाद्यान मिल सके। बैठक के दौरान चितरंगी एसडीएम को इस आशय के निर्देश दिये गये कि गोपद नदी में लगतार होने वाली घटना को रोकने के लिए तैराकी प्रतिबंधित किया जाये। इस आशय का बोर्ड भी लगाया जाये।साथ ही यह भी कहा कि चितरंगी जनपद को शीघ्र एक नग फयर ब्रिगेड उपलंब्ध कराया जायेगा संबंधित क्षेत्र में फायर ब्रिगेड का आभाव है। वही आपदा प्रबंधन के संबंध में चर्चा उपरांत निर्देश दिये गये कि वर्षात के पूर्व जो भी आपदा से संबंधित सामंग्रियां कम हो उनका भण्डारण शीघ्र कर लिया जाये। ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी प्रकार के सामंग्री की कमी न हो।

ड्रेनज ग्रील में फसी गौमाता को निकाले दल बल के साथ पहुचे नगर निगम आयुक्त
सिंगरौली 4 मई 2024/ नगर पालिक निगम सिंगरौली के आयुक्त डी.के शर्मा के द्वारा जहा नगरीय क्षेत्र के विभिन्न अतिक्रमणो को हटाकर शहर को साफ एवं सुन्दर बनाने की कायावाद की जा रही है। वही आज निगमायुक्त को जानकारी मिली कि कलेक्ट्रेट के पास ड्रेनेज ग्रील में एक गाय फस गई है। तथा बाहर नही निकल पा रही है उन्होंने तत्काल स्वच्छता दल बल के साथ अपने स्वयं उक्त स्थल पर पहुचकर गाय को सकुशल बाहर निकलवाया गया। आयुक्त के इस कार्य के लिए शहरवासियो ने सराहना किया वही निगमायुक्त ने आम जनो से इस आशय की अपील किया कि अपने पशुओ आवारा न छोड़े इनसे होने वाली दुर्घटनाओ को रोकने में निगम का सहयोग करे। इस दौरान कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, स्वच्छता निरीक्षण संतोष तिवारी एवं स्वच्छता अमला उपस्थित रहा।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!