Advertisement

सिंगरौली रेत संविदाकार के ऑफिस में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार

http://satyarath.com/

सिंगरौली से सुनील पांडे की रिपोर्ट

सिंगरौली रेत संविदाकार के ऑफिस में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली/बैढ़न:-

 बलियरी में सहकार ग्लोबल लिमिटेड कम्पनी के आफिस में जाकर तोड़फोड़ व कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट में आरोपीगणों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 663/24 धारा 294,323,365,427,506,147,148,149 भादवि (गाली गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी, अपहरण, तोड़फोड़, बलवा) जैसी गंभीर धाराओं का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के तीन घंटे के भीतर ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर घटना में प्रयुक्त वाहन बोलेरो,डंडे बरामद किये गये। आज दिनांक 04.05.24 को आरोपियों रमेश कुमार शाह पिता बैजनाथ शाह उम्र 27 वर्ष, राजकुमार शाह पिता गीता प्रसाद शाह उम्र 20 वर्ष, गोलू उर्फ सोनू उर्फ महेन्दर शाह पिता शालिकराम शाह उम्र 19 वर्ष, राकेश कुमार शाह पिता रूपचन्द्र शाह उम्र 21 वर्ष, लवकेश शाह पिता रामसेवक शाह उम्र 20 वर्ष सभी निवासी बलियरी थाना बैढ़न जिला सिंगरौली (म.प्र.) को न्यायालय प्रस्तुत किया जाकर जेल भेजा गया। विवेचना जारी है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!