रिपोर्टर रवि भिवानी(हरियाणा)
संपर्क सूत्र 85299 44464
भिवानी- हरियाणा
दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी को एक बड़ा झटका,
लोकसभा चुनावों की गहमा- गहमी के बीच हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) को झटके पर झटके लग रहें हैं!
पार्टी के 10 में से 6 विधायक खुलकर बगावत पर उतर चुके हैं और दूसरी पार्टियों के लोकसभा प्रत्याशियों के लिए वोटों की अपील कर रहे है। बता दें कि बीजेपी के साथ मिलकर साढ़े 4 साल सत्ता का सुख भोगने वाली JJP बिल्कुल बिखराव के दौर से गुजर रही है!
JJP को लगा डबल झटका
लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी जजपा को आज डबल झटका लगा है!
हरियाणा में 25 मई को मतदान होगा, लेकिन उससे पहले ही पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के राइट हैंड माने जाने वाले नरेश सहरावत ने आज JJP को अलविदा कह दिया है!
उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं वजीराबाद के सरपंच रह चुके सूबे सिंह बोहरा ने भी इस्तीफा दे दिया है!


















Leave a Reply