Advertisement

आगरा- राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों मैं उत्तर प्रदेश और आगरा का नाम रोशन कर रहे एम.डी. अहमद खान

http://satyarath.com/

रिपोर्टर का नाम – Mohd Ahamad
जनपद – आगरा
स्थान – एत्माद – उद – दौला आगरा

राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों मैं उत्तर प्रदेश और आगरा का नाम रोशन कर रहे एम.डी. अहमद खान (अहम)

 

आगरा के एत्माद – उद – दौला क्षेत्र के रहने वाले एम. डी अहमद खान इस समय अपने शहर आगरा और प्रदेश का नाम खेलों मैं खूब रोशन कर रहे है ।
अहम ने बहुत सी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता मैं प्रतिभाग किया है और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी है।
अहम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक भी है और कई प्रतियोगिता मैं निर्णायक की भूमिका निभा चुके है।
अहम ने अपने प्रारंभिक शिक्षा आगरा के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज से की है बही उन्होंने अपनी शारीरीक शिक्षा की पढ़ाई डा. भीम राव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के ए.के. कॉलेज और मनोरमा कालेज से की है और अपने आगे की शारीरिक शिक्षा की पढ़ाई ए.एम.यू. से कर रहे है।
अहम ने बताया की उनका सपना आगरा को स्पोर्टस हब और एक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनवाने का है।
अहमद वर्तमान मैं आगरा के ही जी. एस. पब्लिक इंटर कालेज मै शारीरीक शिक्षा शिक्षक के पद पर कार्यरत है उत्तर प्रदेश टार्गेट बॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष के पद पर भी कार्यरत है।
अहमद ने इन सब का श्रेय अपने माता पिता को दिया।
अहमद की खेल उपलब्धियां
2021
राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता मैं प्रतिभाग किया स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों में अमेरिकन फुटबाल और रग्बी टीम में आगरा विश्वविद्यालय को रिप्रेजेंट किया।
योंगमुडु खेल मै अंतराष्ट्रीय 3rd रैंक निर्णायक
थोडा स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट्स मैं राष्ट्रीय खिलाड़ी और लेवल 2 निर्णायक
कई राष्ट्रीय खेलों में राष्ट्रीय टीम के प्रशिक्षक के रूप में भी प्रतिभाग किया है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!