Advertisement

जौनपुर : थाना रामपुर पुलिस टीम ने तमंचा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

www.satyarath.com

जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिपोर्ट

 जनपद-जौनपुर 

• थाना रामपुर पुलिस टीम ने तमंचा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

satyarath.com

जौनपुर डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन वर्ष 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अपराध की रोकथाम एवं अपराध एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के मार्गदर्शन में थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा सूरज दूबे पुत्र ब्रह्म देव दूबे ग्राम सिधवन कुटी थाना रामपुर जनपद जौनपुर को एक देशी कट्टा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस.315 बोर के साथ वाल्थर स्कूल मई के पास से पुलिस हिरासत मे लिया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त सूरज दुबे उपरोक्त के विरुध्द थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-72/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए संबंधित न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1.सूरज दूबे पुत्र ब्रह्म देव दुबे ग्राम सिधवन कुटी थाना रामपुर जनपद जौनपुर

 अभियुक्त का आपराधिक इतिहास का विवरण-

1.मु0अ0सं0-232/21 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व 63 कापीराइट एक्ट थाना औराई जनपद भदोही।

2.मु0अ0सं0-72/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रामपुर जौनपुर।

बरामदगी का विवरण-

1.एक देशी कट्टा .315 बोर, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर।

गिरफ्तारी टीम का विवरण-

1.उ0नि0 अजय कुमार शर्मा, चौकी प्रभारी सिधवन थाना रामपुर जौनपुर।

2.हे0का0 कौशल कुमार सिंह, थाना रामपुर जौनपुर।

3.हे0का0 अनुरुध्द प्रसाद थाना रामपुर जौनपुर।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!