ब्यूरो रिपोर्ट:सत्यार्थ वेब न्यूज
शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”
Mon.9670089541.
“महराजगंज”

• ईंट – भट्ठे की दीवार ढही,3 मजदूरों की दर्दनाक मौत।

☞ सभी मजदूर झारखंड के लोहरदगा जिले के निवासी हैं
☞ जिलाधिकारी ने जांच समिति गठित की
☞ दोनों घायलों का इलाज सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल में चल रहा है
☞ महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के नौसागर गांव के ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घटना की जांच के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा ने एस डी एम फरेंदा की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की है।मिली जानकारी अनुसार झारखंड के लोहरदगा जिले के मजदूर नौसागर गांव के ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे।जो बुधवार को भट्ठे से ईंटों की निकासी कर रहे थे।उसी दौरान ईंट भट्ठे की दीवार अचानक ढह गई, जिसमें पांच मजदूर दब गए।इनमें संतोष उराव (30 वर्ष) बेटहट जामुन टोली,थाना व जिला लोहरदगा,पार्वती पत्नी छोटू (36 वर्ष) निवासी पतरातु खलिहान थाना किस्को,जिला लोहरदगा,सुशीला पत्नी कृष्ण (32 वर्ष) बरवाट टोला कुडू जिला लोहरदगा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।तथा रमेश और शांति पत्नी बिरसू को गंभीर हालत में धानी सी एच सी भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया।दोनों घायल रमेश व शांति पत्नी बिरसू टोली पतरातु थाना बगाडू जिला लोहरदगा के मूल निवासी हैं।
22 मजदूर भट्ठे से ईंट निकासी कर रहे थे
घटना के समय ईंट भट्ठे से ईंट की निकासी करने के लिए 22 मजदूर लगे थे।प्रत्यक्षदर्शी मजदूरों के मुताबिक जो मजदूर दरवाजे के पास थे, वे भागने में कामयाब हो गए।दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।झारखंड निवासी मजदूरों के मुताबिक मेट राजकुमार सरदार ने मजदूरों से मजदूरी भी तय नहीं किया था।
जिलाधिकारी ने जांच समिति गठित किया:-















Leave a Reply