Advertisement

बीकानेर-अलर्ट हुई जाँच एजेंसियां एयरपोर्ट के बाद अब स्कूलों को भेजी गयी , बम से उड़ाने की धमकी

न्यूज़ रिपोर्टर मनोज श्री डूंगरगढ़ 1 मई बुधवार
दिल्ली-NCR के करीब 100 स्कूलों में बम रखा होने की धमकी भेजी गई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ये धमकी एक ही ई-मेल से भेजी गई है। यह ई-मेल रूसी सर्वर से सुबह 5:36 बजे भेजा गया है।
सभी स्कूलों में दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस पहुंच गई हैं। स्कूलों को खाली करा लिया गया है। बच्चों को घर भेज दिया गया है। बम की तलाशी की जा रही है। साथ ही ईमेल भेजने वाले का भी पता लगाया जा रहा है।
100 स्कूलों को भेजा मेल- DPS द्वारका, DPS वसंत कुंज, DPS नोएडा, DPS रोहिणी, ग्रीन वैली नजफगढ़, DAV पीतमपुरा, मदर मैरी स्कूल मयूर विहार, संस्कृति स्कूल, DAV साउथ वेस्ट और एमिटी साकेत के नाम सामने आए हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 100 स्कूलों को धमकी भरा मेल भेजा गया है।
गृह मंत्रालय- घबराने की जरूरत नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं। प्रोटोकॉल के तहत एक्शन लिया जा रहा है। यह झूठी धमकी हो सकती है।. अभी तक टीमों को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।पुलिस और प्रशासन ने पेरेंट्स को परेशान नहीं होने की सलाह दी। बताया कि सभी सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।
मेल किसने कहां से भेजा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक पुलिस को शक है कि आईपी एड्रेस एक है। एक ही पैटर्न का मेल सभी स्कूलों को भेजा गया है। साइबर सेल के मुताबिक, सर्वर रूसी था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!