सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार
विधान सभा 165 सुसनेर , लोक सभा संसदीय क्षेत्र 20 राजगढ़ के लिए 55 नामांकित माइक्रो आब्जर्वर उपस्थित रहे।
आगर जिला 29अप्रैल लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दौरान चिन्हित क्रिटीकल मतदान केन्द्रों पर सूक्ष्मता से नजर रखने हेतु तैनात होने वाले माइक्रो आब्जर्वर का द्वितीय प्रशिक्षण सोमवार कोजिला पंचायत आगर के सभागार में सम्पन्न हुआ राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रो. सुशील कटारिया एवं रजनीश स्वर्णकार ने माईक्रो आब्जर्वर को उनके दायित्वों से अवगत करवाते हुए मतदान के दिन मतदान केन्द्रों पर माकपोल, वास्तविक मतदान सहित अन्य सभी गतिविधियों पर पैनीनजररखनेहेतुप्रशिक्षितकिया। साथ ही उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।उक्त प्रशिक्षण सत्र में विधान सभा 165 सुसनेर , लोक सभा संसदीय क्षेत्र 20 राजगढ़ के लिए 55 नामांकित माइक्रो आब्जर्वर उपस्थित रहे।
















Leave a Reply