Advertisement

बस्ती।राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत

रिपोर्टर-शिवेश शुक्ला बस्ती उत्तर प्रदेश

बस्ती। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या का कुशीनगर लोकयभा क्षेत्र में प्रचार के लिये जाते समय बस्ती में मूडघाट चौराहे पर जितेन्द्र पाल के नेतृत्व में फूल मालाओं से स्वागत किया गया। अपने सक्षिप्त वार्तालाप के दौरान पार्ट के कार्यकर्ताओं से स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा मौजूदा चुनाव देश का संविधान बचाने के लिये लड़ा रहा है। मुद्दों से दूर जा चुकी भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के अनैतिक तरीके भी अपना रही है।

इण्डिया गठबंधन की सकार बनी तो न्याय पत्र को अक्षरशः लागू किया जायेगा। इण्डिया गंठबंधन भारत को आत्मनिर्भर बनायेगा और मजबूती देगा। देश का युवा जब अपने पैरों पर निर्भर होगा तो उसकी योग्यता क्षमता देश के काम आयेगी। दूसरी ओर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी इण्डिया गठबंधन का घोषणा पत्र अब तक सबसे बेहतर घोषणा पत्र साबित होगा। उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा भाजपा देश को सही रास्ते पर नही ले जा रही है ऐसे में इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशियों को पूरी ताकत देकर चुनाव जिताना होगा। जितेन्द्र पाल ने कहा राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश के अनुसार पूरे मनोयोग से लगकर गठबंधन के उम्मीदवार को मजबूती दी जायेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!