न्यूज़ मनोज श्री डूंगरगढ़22 अप्रैल सोमवार को मौसम फिर करवट लेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से इस दौरान सीकर, चूरू व झुंझुनूं तीनों जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके मुताबिक तीनो जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की हवा व मेघ गर्जन के बाद हल्की बारिश होगी। जिसका असर 24 घंटे ही रहेगा। इसके बाद मंगलवार से मौसम फिर साफ होगा। जिसके बाद तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी। इससे पहले सीकर के फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में अधिकतम 35.5 व न्यूनतम 19.4 डिग्री दर्ज हुआ। बादलों की आवाजाही भी जारी रही। मौसम केन्द्र के अनुसार आंधी बारिश की गतिविधियां सोमवार को बीकानेर व जयपुर संभाग के भी कुछ भागों में होगी। इसके बाद आगामी चार-पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा। इधर, र… को बाड़मेर में सबसे अधिक दिन का तापमान 39.1 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा चित्तौडगढ़ में 38, जालोर में 37.7, डूंगरपुर में 37.1, फतेहपुर में 37.2 डिग्री दिन का तापमान दर्ज किया गया।