Advertisement

बीकानेर- अब नये रंग में नजर आयेगा

रिपोटरन्यूज़ मनोज मुंधड़ा श्री डूंगरगढ़ 20 अप्रैल बदल गया रंग नए रंग रूप में नजर आएगा दूरदर्शन, शुरू हुई कॉन्ट्रोवर्सी, पढ़ें खबर

देश में डीडी न्यूज को लेकर अपनी एक अलग ही पहचान है। जो कि अब नए रंग रूप में नजर आएगा। नए रंग रूप में आने के साथ ही कॉन्ट्रोवर्सी भी शुरू हो गयी है। पब्लिक ब्रॉडकास्टर दूरदर्शन के लोगो का रंग लाल से बदलकर नारंगी किया गया है। 16 अप्रैल को दूरदर्शन के अंग्रेजी चैनल डीडी न्यूज ने एक्स हैंडल पर नया प्रमोशनल वीडियो शेयर किया था। इसके कैप्शन में लिखा था- हालांकि हमारे मूल्य वही हैं, अब हम एक नए अवतार में उपलब्ध हैं। ऐसी समाचार यात्रा के लिए तैयार हो जाएं जो पहले कभी नहीं देखी गई। बिल्कुल नए डीडी न्यूज का अनुभव करें। डीडी न्यूज – भरोसा सच का।,अब दूरदर्शन के लोगो के बदले रंग को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी हो रही है। विपक्ष से लेकर प्रसार भारती के पूर्व सीईओ और सांसद जवाहर सरकार ने दूरदर्शन लोगो के रंग के बदले जाने की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह अब प्रसार भारती नहीं है – यह प्रचार भारती है।लोगो के रंग के बदलने पर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रसार भारती के वर्तमान सीईओ गौरव द्विवेदी ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, नारंगी रंग का नया लोगो देखने में आकर्षक है और यह बदलाव विजुअल एस्थेटिक को ध्यान में रखते हुए किया गया है। लोगो का रंग नारंगी है न कि भगवा। सिर्फ लोगो में ही बदलाव नहीं हुआ है, बल्कि हमने डीडी के पूरे लुक और फील को अपग्रेड किया गया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग इस बारे में अर्नगल टिप्पणी कर रहे हैं। हम पिछले छह-आठ महीने डीडी के लुक और फील को बदलने पर काम कर रहे थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!