Advertisement

मैनपुरी – दर्दनाक हादसा स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकराकर पलटी ,दो मासूम बच्चियों सहित चार की मौत,5 घायल

www.satyarath.com

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा 

जिला मैनपुरी 

दर्दनाक हादसा स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकराकर पलटी ,दो मासूम बच्चियों सहित चार की मौत,5 घायल

satyarath.comहादसा का कारण चालक को नींद की झप्पी आना बताया गया है मृतक कुलदीप की 24 अप्रैल को बारात जानी थी।

मैनपुरी ,उत्तर प्रदेश के जनपद एटा में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गया। दिल्ली की तरफ से तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार नेशनल हाईवे. 91 पर सुन्ना नहर के निकट डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने बालों में सभी लोग मैनपुरी के निवासी के रूप में पहचान हुई है।पुलिस के अनुसार दुर्घटना चालक को नींद की झप्पी आने के कारण हुई।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह एटा जनपद के नेशनल हाईवे 91 पर सुन्ना नहर के निकट दिल्ली की तरफ से तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।जिसमे आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में सभी घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल है।मरने बालों में कुलदीप उम्र 21,उसकी दो भतीजी नित्या 1वर्ष, आराध्या 6 वर्ष निवासी साथनी दलितपुर,गुलशन 23 वर्ष निवासी ब्यूती कला मैनपुरी जबकि दोनो बचियो के पिता रवि और मां रंजना गंभीर रूप से घायल है।

बताया गया मृतक कुलदीप की 24 अप्रैल को शादी थी। शादी की की शॉपिंग करके दिल्ली से अपने गांव अपने दोस्त गुलशन के साथ आ रहा था। गुलशन भी अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से आ रहा था।घटना की दोनो परिवारों को जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर और पोस्मार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!