Advertisement

बीकानेर- मतदान के दिन अवकाश

न्यूज़ मनोज़ मूंधड़ा श्री डूंगरगढ़

किसानो के लिए जरुरी सूचना कृषि मंडी में रहेगा एकदिवसीय अवकाश, व्यापारियों ने की मतदान की अपील ।

शुक्रवार, 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी के व्यापार मंडल ने किसानों के लिए जरूरी सूचना जारी की है। अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू व सचिव लालचंद सिद्ध ने बताया कि 19 अप्रैल को मंडी में एकदिवसीय अवकाश रहेगा और उस दिन बोली नहीं लगाई जाएगी। भादू ने बताया कि मतदान होने के कारण अवकाश रहेगा मंडल सदस्यों ने सभी किसानों से अपील है कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपना मतदान जरूर करें। उन्होंने क्षेत्र के सभी किसान परिवारों से बूथ पर जाकर मतदान अवश्य करने का आह्वान किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!