Advertisement

मैनपुरी  – ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत परिजनों में मचा कोहराम

www.satyarath.com

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा 

जिला मैनपुरी 

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत।परिजनों में मचा कोहराम

गुरुवार को मृतक की बारात जानी थी

satyarath.comमैनपुरी।थाना भोगांव क्षेत्र में ग्राम जसराजपुर के निकट ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की 18 अप्रैल को बारात जाने वाली थी।

जानकारी के अनुसार घटना सोमवार देर रात की है। भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम नगला विचित्र निवासी 22 वर्षीय गोविंद राजपूत पुत्र सुरेश राजपूत सोमवार को अपने रिश्तेदार के घर फर्रुखाबाद के अगहत सराय गया था। जहां से वह बाइक द्वारा वापस लौट रहा था। भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जसराजपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। भोगांव पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!