Advertisement

सोनभद्र ,ड्रा0 भीम राव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में शानदार बिरहा मुकाबला का आयोजन किया गया

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

ड्रा0 भीम राव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में शानदार बिरहा मुकाबला का आयोजन किया गया,

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम चौकी प्रभारी सरई गढ़ पुलिस बल के साथ रहे मौजूद,

www.satyararh.com नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिकरवार में ड्रा भीम राव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य मे शानदार बिरहा मुकाबला का आयोजन किया गया जिसमें मीरा मूर्ति और बुल्लू मस्ताना के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला कलाकारों ने बाबा साहब अम्बेडकर के जीवनी उनके द्वारा किए गए कार्यों पर सुंदर लोकगीत गाकर उनके महत्ता को बताया ।

बिरहा मुकाबला से पहले दूर दूर से आए वक्ताओं ने बाबा साहब अम्बेडकर के जीवन उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया कार्यक्रम का संचालन प्रधान प्रतिनिधि रोहित सिंह ने किया अंबेडकर समिति सिकरवार के सदस्यों ने आए हुए वक्ताओं लोकगीत कलाकारों को पुष्प माला तथा अंग वस्त्र से उनका स्वागत किया।

वक्ताओं में मुख्य रूप से राजेंद्र यादव पूर्व प्रधान बनबहुअर , अर्जुन यादव, ड्रा रविंदर उर्फ़ पगला, गुलाब यादव, बहुजन समाज पार्टी नेता सुभाष भारती आदि ने अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला।

आयोजन समिति के अध्यक्ष रोहित सिंह ने सभी गण मान्य लोगों का मंच के माध्यम से स्वागत किया ।

बताते चलें कि ग्राम पंचायत सिकरवार में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कई वर्षो से अनवरत जयंती और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है जिसमे अंबेडकर समिति के सदस्यों के अलावा रोहित सिंह का भरपूर सहयोग मिलता है ।

इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान सिकरवार मुलायम सिंह यादव, अंबेडकर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र राम, शांता राम,रामराज ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नंदना अशोक सिंह, श्यामनारायण यादव, मालिक चंद यादव, सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष परशुराम यादव सहित बड़ी संख्या में बिरहा प्रेमी मौजूद रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!