श्रावस्ती ब्यूरो रिपोर्ट फरमान वेग
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के विकास खण्ड गिलौला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दुर्गापुर यूपीएससी की परीक्षा का मंगलवार परिणाम घोषित हुआ
इसमें 803वीं रैंक पाकर प्रभाकर वर्मा ने जिले नाम रोशन किया है।
सोनवा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी प्रभाकर वर्मा पुत्र निर्मल कुमार वर्मा ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर 803 रैंक हासिल की है। इससे उनके परिजनों सहित लोगों में खुशी का माहौल है। प्रभाकर वर्मा ने हाईस्कूल की पढ़ाई श्री मनोहर लाल जवाहरलाल चौधरी इंटर कॉलेज मोहरनिया व इंटर की पढ़ाई श्री मेवालाल सियाराम पटवारी इंटर कॉलेज तुलसीपुर से की थी। उनकी सफलता पर गुरुजनों सहित शुभचिंतकों में खुशी की लहर देखी जा रही है।

















Leave a Reply