Advertisement

बीकानेर- श्री डुंगरगढ मे धर्म यात्रा

श्री डूंगरगढ़ भगवामय हुआ श्री डूंगरगढ़ विशाल और आकर्षक धर्म यात्रा में सजी झांकिया देखे खबर ओर फ़ोटो
श्रीडूंगरगढ़ की हर गलीया हर चौराहा आज भगवामय नज़र आया हजारो की संख्या में रामोत्सव की धर्मयात्रा में शामिल हुआ क्षेत्र का हर धर्मयोद्धा,। चारो तरफ जयश्रीराम के जयकारे गुंज रहे थे आज रामोत्सव की धर्मयात्रा में शामिल हुए क्षेत्र का हर धर्मयोद्धा। पूरे कस्बे की गलियां भगवे रंग में रंगी हुई थी। आज की धर्मयात्रा अभी तक कि सबसे विशाल और सतरंगी छटा बिखेरनी वाली रही। धर्मयात्रा के संयोजक बृजलाल तावणियाँ ने धर्मयात्रा को सफल बनाने के लिए सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। तावणियाँ ने इस सफल आयोजन का श्रेय विहिप, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी के सभी पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को दिया। इस धर्मयात्रा का स्वागत कस्बे के मुख्य चौराहों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।धर्मयात्रा का शुभारंभ संत भाईश्री संतोष सागर ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कस्बे के गुरुकुल शिष्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा शांति-सद्भाव की प्रार्थना की।धर्मयात्रा में हजारों युवाओं ने नया इतिहास रच दिया है। रामकथा पर नृत्य नाटिका, बैरागी शिव की आकर्षक झांकी, शिव गणों द्वारा अग्नि से किए गए करतब, फौजी बैंड की आकर्षक प्रस्तुति, वीर हनुमान की झांकी सहित रथ पर राम-सीता की झांकी, सजे-धजे ऊंटों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पांच डीजे सहित ट्रैक्टरों पर चढ़े युवा व सैंकड़ो दुपहिया वाहनों पर सवार युवा शामिल हुए। रामनवमी के उपलक्ष में विश्व हिंदू परिषद व धर्मयात्रा आयोजन समिति के आह्वान पर विशाल रैली का आयोजन उत्साह व जोश के साथ संपन्न हुआ। करीब दो किलोमीटर तक भगवा ध्वज लिए व केसरिया साफा सिर पर बांधे थिरकते युवा नजर आए। दुर्गावाहिनी की युवतियां व मातृशक्ति की महिलाओं ने भी केसरिया साफे पहनकर यात्रा में भाग लिया। धर्मयात्रा में नर-नारी सहित किन्नर समाज के सदस्य भी रैली में शामिल हुए। रामभक्ति के गीतों सहित जयकारों से आसमान गूंज उठा। इस दौरान पुराने बस स्टैंड पर व्यापारियों ने धर्मयात्रा का शानदार अभिनंदन किया। इत्र वर्षा के साथ पुष्पवर्षा व आतिशबाजी की गई।

शस्त्र व शास्त्र का ज्ञान हो युवाओं को,
इस दौरान संतोष सागरजी ने हर घर में बालक व बालिकाओं को शास्त्र व शस्त्रका ज्ञान जरूर करवाने की बात कही। प्रांत मंत्री परमेश्वर कुमार ने सभी सनातनी परिवारों से बच्चों को संगठन से जोड़कर अनुशासन सीखते हुए राष्ट्रीयता व धार्मिकता से जोड़ने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम का आरंभ भगवान राम और भारत माता के पूजन से हुआ।
फ़ोटो

मंच पर इंडोनेशिया से आए कलाकारों एव किन्नर समाज व अतिथियो का सम्मान किया गया।
धर्म यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व भूतेश्वर मन्दिर के सामने आयोजित कार्यक्रम में आयोजन समिति के संयोजक बृजलाल तावणियां और विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने मुख्य अतिथि प्रान्त मंत्री परमेश्वर कुमार व कथावाचक संतोष सागरजी का सम्मान किया। इस मंच पर इंडोनेशिया से आए कलाकारों का सम्मान किया गया। यहां किन्नर समाज के लोग धर्मयात्रा में शामिल होने आए
उनका भी सम्मान किया गया
फ़ोटो
सबसे पहले इंडोनेशियाई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया।
फोटो

धर्मयात्रा में दिखी सनातन संस्कृति की झलक

इस धर्मयात्रा की तैयारियों में पिछले एक महीने से विहिप, बजरंग दल और दुर्गावाहिनी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मेहनत कर रहे थे। आज की धर्मयात्रा में सनातन संस्कृति की झलक के दर्शन हर कस्बेवासी को हुए। रामोत्सव के पावन पर्व पर आयोजित धर्मयात्रा में देवी-देवताओं की सजी झांकियों के दर्शन उपस्थित जनसमूह ने किए। पंजाबी फौजी बेंड ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।
फ़ोटो

इस धर्मयात्रा में साम्प्रदायिक सौहार्द की झलक दिखाई दी। शहर में शांति व सौहार्द की मिसाल कायम करते हुए घुमचक्कर पर इमरान राइन की अगुवाई में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने रामनवमी की बधाई दी। यहां जल व्यवस्था कर यात्रा पर पुष्पवर्षा की गई। बड़ी संख्या में उत्साही युवाओं ने जोश के साथ यात्रा का स्वागत किया भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष इमरान राइन ने इस धर्मयात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। मुमताज राईन, महबुब सकील, सदाम, पप्पू मुबारीक, यूसुफ, शाहरुख, दिनेश मदान, नरपत गहलोत, अमन यूसुफ और अनेक मुस्लिम समाज के गणमान्यजनों ने धर्मयात्रा का स्वागत करने के साथ ही शीतल जल की सेवा दी।
फ़ोटो
ये हुए शामिल, लगाए जय श्री राम के नारे
धर्मयात्रा में विहिप के पदाधिकारी भंवरलाल दुगड़, भैराराम डूडी, प्रदीप जोशी, श्यामसुंदर जोशी, वासुदेव सारस्वत, संतोष बोहरा, अमित पारीक, अशोक वैद, एडवोकेट रणवीर खिंची, रजत आसोपा, मनोज माहेश्वरी रमाकांत झंवर बजरंग दल, दुर्गावाहिनी, मातृशक्ति, आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार सहित युवा टीम ने व्यवस्थाओं संबंधी मोर्चा संभाले रखा। धर्मयात्रा में भाजपा विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाई, नवीन मेघवाल, सुनीता चौधरी, शिव स्वामी, सत्यनारायण तावणियां, महावीरप्रसाद अड़ावलिया, सुरेंद्र चूरा, महेश राजोतिया, जगदीश गुर्जर, आईदान पारीक, महेंद्र पारीक, रजनीकांत सारस्वत, हरिशंकर पुरोहित, अर्जुन शर्मा,मांगी लाल राठी, राजेंद् प्रसाद बाहेती अरुण कुमार सिखवाल लक्ष्मी सुथार सहित बड़ी सख्या में विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए।
प्रशासन सहित , पूरे जिले की पुलिस रही अलर्ट।
धर्मयात्रा शांतिपूर्ण रही और इस दौरान पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर एक्टिव रहा। एडिशनल एसपी प्यारेलाल शिवरान, सीओ निकेत पारीक, एसएचओ इंद्रकुमार सहित जिले के कई थानों का पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। वहीं हिमाचल पुलिस का दस्ता, आरएसी के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहें। करीब 400 जवान यात्रा के मार्ग में तैनात रहें। पुलिस ने यात्रा निकलने के दौरान आस-पास की गलियों में भी पूरी नजर रखी। यात्रा आने से पूर्व जवान यात्रा मार्ग के पास की गलियों में घुमते नजर आए। श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन भी अलर्ट रहा ओर यात्रा में उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल, हसीलदार राजवीर कड़वासरा, श्रीडूंगरगढ़ वृताधिकारी निकेत पारीक, थानाधिकारी इन्द्रकुमार, एडिशनल एसपी प्यारेलाल शीवरान, आरएसी के दस्तो के साथ सैंकड़ो पुलिसकर्मियों ने इस धर्मयात्रा में व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग दियाउपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने यात्रा शांतिपूर्ण निकालने पर नागरिकों को बधाई दी
फ़ोटो

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!