श्रावस्ती जिला – सहियापुर गांव स्थित प्याज के खेत में मंगलवार सुबह एक महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने से हड़कंप मच गया
इसकी सूचना पुलिस को दी गई l तो मैके पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। मामले में मृतक के भाई ने पति व उसके दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दिया है।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग से लालपुर अयोध्या को जोड़ने वाले मार्ग किनारे सहियापुर गांव स्थित है
जहां सड़क किनारे गांव निवासी हनुमान प्रसाद पुत्र तिलकराम के प्याज के खेत में मंगलवार सुबह एक महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश पड़ी मिली। सुबह नित्यक्रिया को गए ग्रामीणों ने शव देख इसकी सूचना ग्रामीणों सहित लक्ष्मनपुर चौकी पुलिस को दिया। सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर लक्ष्मनपुर चौकी प्रभारी योगेश कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे सीओ नगर अतुल कुमार चौबे व प्रभारी निरीक्षक भिनगा ने ग्रामीणों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया। जिसकी पहचान कोतवाली क्षेत्र के दत्तनगर निवासी बद्री प्रसाद वर्मा की पुत्री रुषा वर्मा के रूप में हुई है।
मामले में मृतक के भाई पिंटू राम ने बहादुरपुर गांव निवासी मृतिका के पति राजेश उर्फ छोटकऊ वर्मा पुत्र समोखन व उसके दोस्त छोटकऊ यादव पर अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस ने दोनो के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा महिमा नाथ उपाध्याय का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

















Leave a Reply