Advertisement

पंजाब : B.J.P की मीटिंग में कार्यकर्ताओं का हंगामा, खूब चलीं मेज-कुर्सियां; पार्टी बोली- छवि खराब करने की साजिश।

रिपोटर मनोज मुंधड़ा

जनपद श्री डुंगरगढ

{दिनाक 15/04/2024}

• B.J.P. की मीटिंग में कार्यकर्ताओं का हंगामा, खूब चलीं मेज-कुर्सियां

{पार्टी बोली- छवि खराब करने की साजिश}

satyarath.com

मीटिंग में स्थित उस वक्त तनावपूर्ण हो गई जब गुलजार नाम के एक शख्स ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे बोलने नहीं दिया जा रहा है और उसने हंगामा शुरू कर दिया। मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े –

भारतीय जनता पार्टी हलका पायल की ओर से रविवार सुबह बूथ मीटिंग का आयोजन एक निजी पैलेस में किया गया था। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और एक-दूसरे पर मेज व कुर्सियां चलाईं। यह हंगामा पंजाब भाजपा प्रवक्ता हरजीत सिंह ग्रेवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रोफेसर भूपिंदर सिंह चीमा की मौजूदगी में हुआ।

मीटिंग में स्थित उस वक्त तनावपूर्ण हो गई जब गुलजार नाम के एक शख्स ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे बोलने नहीं दिया जा रहा है और उसने हंगामा शुरू कर दिया। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद किसी ने उसकी पगड़ी उतार दी और माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। मंच पर मौजूद लोग आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर सामान और टेबल फेंकने लगे। मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाला।

सूत्रों के अनुसार उस शख्स के अलावा अन्य लोग कुछ समय पहले ही अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। इन सभी को मीटिंग में इग्नोर किया जा रहा था जिस वजह से यह हंगामा शुरू हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!