जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिपोर्ट
जनपद -जौनपुर
जनपद में पीठासीनअधिकारी/प्रथम मतदान अधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर में किया जाएगा
जनपद में पीठासीनअधिकारी/प्रथम मतदान अधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर में पूर्वाहन 10:00 बजे से 1:00 बजे व अपराह्न 2:00 बजे से 5:00 बजे तक प्रथम एवं द्वितीय पाली में 1100 कार्मिक प्रति पाली के अनुसारआयोजित किया गया। जिसका निरीक्षण किया गया।
प्रशिक्षण पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों द्वारा संपन्न कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित कार्मिको के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत विधिक कार्यवाही की गई।
प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकों को निर्देशित किया कि गंभीरता पूर्वक एवं पूर्ण मनोयोग के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े । इस दौरान कार्मिकों से प्रशिक्षण, ईवीएम को संचालित करने का तरीका आदि के संबंध में जानकारी ली गयी।


















Leave a Reply