Advertisement

कांकेर-पखांजुर – आदिवासी छात्र युवा संगठन (ASYU) ने जगह जगह ग्रामवासियों के साथ मिलकर भारतीय संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर जी की 133 वी जन्म जयंती मनाई ।

http://satyarath.com/

पखांजुर – आदिवासी छात्र युवा संगठन (ASYU) ने जगह जगह ग्रामवासियों के साथ मिलकर भारतीय संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर जी की 133 वी जन्म जयंती मनाई ।

* सत्यार्थ न्यूज़ रिपोटर पुनीत मरकाम कांकेर छत्तीसगढ़

आदिवासी छात्र युवा संगठन ने पखांजुर, मरोड़ा , ताड़बेली ,बड़गाँव में ग्रामीणों के साथ मिलकर भारतीय संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर जी कि छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर 133 वी जयंती मनाई गई।

https://satyarath.com/

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदिवासी छात्र युवा संगठन के अध्यक्ष राजेश नुरूटी ने कहा कि देश मे कानून ,न्याय , समानता, स्वतंत्रता बाबा साहब का ही देन है उन्होंने कहा था मेरे नाम के जय जय कार करने के बजाय मेरे विचारों को लोगों तक पहुंचाओ । आगे कहा कि हमे मानसिक गुलामी को दूर कर अपना विकास करना है, और चाहे कुछ भी हो अपने बच्चे को अच्छे शिक्षा दो ,संगठित रहो एवं अपने जिम्मेदारी को निभाने की बात कही। आदिवासी छात्र युवा संगठन के उपाध्यक्ष सोमा नुरूटी ने अम्बेडकर जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ,जो अपना इतिहास नही जानता वह इतिहास नही बना सकता , शिक्षित बनो ,संगठित रहो संघर्ष करो, तथा अन्याय के खिलाफ लड़ना होगा वही छात्र संघ के महामंत्री गीता दुग्गा विनोद कुमेटी, जीत नाग ,पिंकी कुमेटी काजल पोया ,अजय कुमेटी ने युवाओं से अपील किया कि हमे मौजूदा हालातो को बदलना होगा, जो लोग हमारे शोषण करेगा उनके खिलाफ लड़ना होगा ,हमारे पास अम्बेडकर का संविधान है इसमें हमारा अधिकार है आगे कहा युवाओं में बढ़ती नशा खोरी से युवाओं को दूर रहने की बात कही ,।

इस कार्यक्रम में निम्न लोग उपस्थित थे- आदिवासी छात्र युवा संगठन अध्यक्ष राजेश नुरूटी, उपाध्यक्ष सोमा नुरूटी, महामंत्री गीता दुग्गा,विनोद कुमेटी,सचिव पिंकी कुमेटी, कोषाध्यक्ष जीत नाग,मीडिया प्रभारी ,काजल पोया, अजय कुमेटी,पूजा जुर्री, नड़गू उइके, पूर्व अध्यक्ष गज्जू पददा, मांगडू पददा, निखलेश नाग,रामुनाथ मंडावी देवा कोडोपी गजनाथ उसेंडी जीत नाग लक्षमण वाल्दे दीपक वाल्दे सुरेश नाग महेश नाग अलिता नाग भगतसिंह टेमरे संजीत आमड़े उर्मिला टेमर अजीता वाल्दे नर्मदा वाल्दे पच्चोबाई नाग,कन्ना राम वड्डेताड़वेली सरपंच, भूमिया संतराम पोया, आदि उपस्थित रहे।

सत्यार्थ न्यूज़ से पुनीत मरकाम की रिपोर्ट

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!