Advertisement

कोटपूतली-आशीष मित्तल कोटपुतली धुमधाम व हर्षोल्लास से निकली भगवान श्रीराम की ध्वज शोभा यात्रा

http://satyarath.com/

आशीष मित्तल कोटपुतली धुमधाम व हर्षोल्लास से निकली भगवान श्रीराम की ध्वज शोभा यात्रा

श्रीराम भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

कोटपूतली

श्रीरामोत्सव समिति की ओर से रविवार को श्रीराम ध्वज शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हाथ में श्रीराम अंकित भगवा पताका लेकर भाग लिया। यात्रा के स्वागत के लिए मार्ग को भगवा पताकाओं व तोरण द्वार से सजाया गया। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जयपुर ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी राव राजेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी भुवनेश्वरी देवी, कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल की धर्मपत्नी राधा देवी पटेल समेत बड़ी संख्या में मातृ शक्ति ने भी श्रीराम ध्वज शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभा यात्रा में भगवान श्रीराम, दुर्गा माता व शिव जी की सजीव झांकी सजाई गई। कोटा से आये बजरंग दल अखाड़ा के युवकों ने शारीरिक प्रदर्शन किया। इससे पूर्व शरणम पैराडाइज में त्रिवेणी से संत रामरिछपाल दास महाराज के सानिध्य में सभा आयोजित हुई। जिसमें मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद् के प्रांत संगठन मंत्री राधेश्याम ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद यह पहला रामनवमी का उत्सव है, जिसे पूरा हिंदू समाज उत्साह से मना रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने शबरी व निषादराज का आतिथ्य स्वीकार कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया है। हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। मंगलदास महाराज, बालेश्वरदास महाराज व शिवराम दास महाराज ने भगवान श्रीराम की महिमा का वर्णन किया। विहिप जिला मंत्री महावीर सिंह ने अतिथियों का परिचय करवाया व समिति के अध्यक्ष डॉ. अश्वनी गोयल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन रजत जिंदल ने किया। यात्रा में विहिप जिलाध्यक्ष रामविलास सिंघल, बजरंग दल संयोजक नेमीचंद हिंदू, भाजपा के नगर संयोजक अरुण सैनी, एड. शिवकुमार गुप्ता, नरेंद्र सैनी, जितेंद्र चौधरी, पूरणमल भरगड़, मातृ शक्ति संयोजिका सुनीता कंवर, सह संयोजिका पार्षद रेणू अग्रवाल, दुर्गावाहिनी संयोजिका बाला देवी, सुनीता पार्षद, सुनील चौधरी, रामसिंह सैनी, चन्द्रशेखर शर्मा, हरिराम सैनी, रिंकू, अनमोल गोयल समेत बड़ी संख्या में श्रीराम भक्त मौजूद रहे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!