Advertisement

बीकानेर – माहेश्वरी प्रोफेशनल सेल के पुनर्गठन में चाण्डक अध्यक्ष व पच्चिसिया बने सचिव

www.satyarath.com

चीफ रिपोटर रमाकांत झंवर

जनपद श्री डुंगरगढ जिला बीकानेर

 माहेश्वरी प्रोफेशनल सेल के पुनर्गठन में चाण्डक अध्यक्ष व पच्चिसिया बने सचिव

satyarath.com

नोखा।।दिनाँक 14 अप्रैल 2024, रविवार को माहेश्वरी प्रोफेशनल सेल की एक मीटिंग जिला उद्योग संघ,(रानी बाज़ार,बीकानेर) में सांय सम्पन्न हुई। इस मीटिंग मे प्रोफेशनल सेल के सभी सदस्य सम्मिलित हुवे व इकाई का पुनर्गठन किया गया।

बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा की तरफ से चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा श्री मनोज बजाज व बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा के सँयुक्त मंत्री श्री प्रदीप मोहता की देख रेख में पुर्नगठन की प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न करवाई गई जिसमें सर्वसम्मिति से अध्यक्ष पद के रूप में CA पंकज चाण्डक व सचिव पद के लिए राहुल पच्चिसिया का मनोनयन हुवा। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कार्यसिमिति सदस्य बाबूलाल मोहता,महेश जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश करनानी,बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष ललित झंवर,उतरी राजस्थान माहेश्वरी युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कमल राठी,देशनोक पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश मुंदडा,डॉ मदनगोपाल भट्टड़,CA विनोद दम्माणी,आनन्द बिनाणी, डॉ अरविंद मोहता,डॉ पंकज मोहता,यागवलके दम्माणी,श्याम मूंदड़ा देशनोक,दीपक बिन्नानि,अजय मल,अशोक लाहोटी,अंकित तोषनीवाल सहित अनेक बंधुजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में पधारे सभी समाज बंधुओं का निवर्तमान अध्यक्ष डॉ अंनत राठी व सचिव एडवोकेट आनन्द बजाज ने सभी का आभार प्रकट किया।कार्यक्रम का संचालन गौरव मुंदडा ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!