Advertisement

श्री डुंगरगढ – ओवरस्पीड बस पलटी 18 घायल:सूरत से बांसवाड़ा आ रही थीं बस, झेर गांव के पास हुआ हादसा, ड्राइवर फरार

www.satyarath.com

चीफ रिपोटर रमाकांत झंवर

जनपद श्री डुंगरगढ

ओवरस्पीड बस पलटी 18 घायल:सूरत से बांसवाड़ा आ रही थीं बस, झेर गांव के पास हुआ हादसा, ड्राइवर फरार

satyarath.comबांसवाड़ा,सल्लोपाट थाना क्षेत्र के झेर गांव के पास पलटी बस।

जिले के सल्लोपाट थाना क्षेत्र में झेर गांग के पास रविवार सुबह सड़क हादसा हुआ जिसमें निजी ट्रैवेल्स पलट गई। गनिमत रही की इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि बस में सवार सभी यात्री घायल जरुर हुए है। यात्रियों में कुछ को मामूली चोट तो किसी को गंभीर चोट लगी है। हादसे के बाद बस चालक तो मौके से फरार हो गया लेकिन खलासी के हाथ और पैर टूटने से कराहता रहा। – हादसे के बाद बस में मौजूद यात्री दानपुर निवासी 20 साल के दलेश ने बताया कि हादसा बस की ओवरस्पीड के कारण हुआ। क्योंकि नेशनल हाईवे 56 पर सज्जनगढ़ कस्बे से ठीक 1 किमी आगे मोड़ था। चालक ने स्पीड में मोड़ तो पार कर लिया लेकिन उसके बाद कंट्रोल नहीं हुआ और एक साइड से दो टायर ऊंचे हो गए और बस दो बार पलटी खा गई। यह हादसा सुबह करीब 7.45 बजे हुआ।

हादसे के बाद बस चालक तो मौक़ा मिलते ही फरार हो गया। वही सवार यात्री घायल होने के कारण कराहते रहे। कुछ राहगीर मौके पर पहुंचे और बस पलटी हुई देखी तो तत्काल सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सज्जनगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां गंभीर घायलों को बांसवाड़ा जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

यह हुए हादसे में घायल

जानकारी के अनुसार इस हादसे में धनपुरा निवासी हड़िया, दानपुर निवासी मनीष, कल्पेश, मनीषा, वसु, दलेश, चोड़ातलाई निवासी फूलजी, बोकड़ा खेड़ा नयागांव निवासी शंकर, इतु, कन्यालाल, आर्यन, मनोहर, मुकेश, नर्मदा, शिवपुरा निवासी दीपक, इटली, सज्जनगढ़ निवासी प्रवीण, टीना घायल हुए।

दलेश ने बताया कि बस गुजरात के सूरत रात को 9.45 बजे बांसवाड़ा के लिए निकली थी। सुबह बांसवाड़ा सीमा में प्रवेश के कुछ वक्त बाद ही यह हादसा हुआ। इस दौरान कई यात्री तो बस में सो रहे थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!