Advertisement

श्री डुंगरगढ : क्षेत्र में इंडिया गठबंधन की गांठ कमजोर , नजर आ रही एकजुटता।

www.satyarath.com

चीफ रिपोटर रमाकांत झंवर

रिपोर्टर मनोज मुंधड़ा, जनपद श्री डुंगरगढ

• क्षेत्र में इंडिया गठबंधन की गांठ कमजोर , नजर आ रही एकजुटता।

satyarath.com

श्रीडूंगरगढ़ , 14 अप्रैल 2024 देश भर में भाजपा के विरोध में सभी राजनैतिक पार्टिया इंडिया गठबंधन मिलकर चुनाव लड़ रहे है लेकिन श्रीडूंगरगढ़ में ये एकजुटता नजर नही आ रही है। यहां भाजपा के खिलाफ विधानसभा चुनावों में अलग-अलग चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस एवं माकपा अब इंडिया गठबंधन पर भी चुनाव अलग अलग से ही लड़ रहे हैं। रविवार को यही देखने को मिला जब लोकसभा चुनावों के लिए इंडिया गठबंधन का दूसरा कार्यालय कांग्रेस द्वारा कस्बे के कोडामल बोथरा स्मृति भवन कालुबास में खोला गया। इस दौरान माकपा बिल्कुल गायब रही। विदित रहे कि कुछ दिनों पहले यहाँ माकपा ने इंडिया गठबंधन का कार्यालय खोला था उसमे कांग्रेस गायब थी। ऐसे में क्षेत्र में इस गठबंधन की गांठ कमजोर नजर आ रही है।

लोकतंत्र को बचाने के लिए सक्रिय हो कार्यकर्ता – गोदारा

लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन का दूसरा चुनाव कार्यालय कांग्रेस द्वारा खोला गया एवं कार्यालय का उदघाटन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को नमन करने के साथ हुआ। इस मौके पर पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने लोकतंत्र को बचाने के लिए सक्रिय होने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता विमल भाटी, राधेश्याम सारस्वत, कोडाराम भादू ने भी अपने विचार रखे एवं पार्टी को अधिकाधिक संख्या में आगे रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संयोजन ओमप्रकाश गुरावा ने किया व कार्यालय उदघाटन में कन्हैयालाल सोमानी, देवीलाल उपाध्याय, मनोज पारख, संजय करनानी, रमेश प्रजापत, रामचंद्र छापोला, रामकिशन गावड़िया, हरी ज्यानी, पुखराज पारीक, नवरत्न पारीक, शिवप्रकाश फूलभाटी, दाऊद अली पार्षद, अफजल बैग मुगल, युसूफ चुनगर, मंगतूराम मेघवाल, कालूराम वाल्मीकि, नंदू वाल्मीकि, प्रहलाद सोनी, विक्रम सिंह राठौड़, नारायण पारीक, दीपक गौतम, बाबूलाल सेवग, राकेश सिद्ध, लियाकत बिसायती, मुनीराम दुसाद, जवरिद्दीन बिसायती, हुसैन शेख बिसायती, हिम्मताराम मेघवाल, हाजी बिसायाती, रामदेव सायच, कुंभाराम जाखड़, सरजीत जाखड़, ओमप्रकाश गांधी, लालचंद नाई, इकबाल शेख, भेराराम भादू, दीनदयाल मेघवाल, मोहनलाल भादू, चेनाराम भादू, हीरालाल मेघवाल, मदनलाल मेघवाल, इम्तियाज बिसायती, मांगीलाल ठेकेदार, राजू माली, प्रकाश झवर, तेजकरण बोथरा, नंदकिशोर राठी, छोटू दुगड़, रोहित झंवर, हुलासमल रैगर, बाबूलाल सेवग, मोहन लाल मनोठिया, काशीराम भार्गव, रिद्धकरण झाकल सहित शहर के अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!