Advertisement

कोटपूतली-दिव्यांगजन ट्राई साईकिल रैली का आयोजन

http://satyarath.com/

दिव्यांगजन ट्राई साईकिल रैली का आयोजन

कोटपूतली,

स्वीप कार्यक्रम गतिविधियों के अंतर्गत सतरंगी सप्ताह के तहत हरा कलर थीम की रंगोली बनाई गई। हम भी सक्षम-राष्ट्र भी सक्षम स्लोगन को लेकर दिव्यांगजन ट्राई साईकिल रैली का आयोजन किया गया। वोटर को बूथ पर सुविधा की जानकारी दी गई। मतदाता मार्गदर्शिका, सी विजील एप, सक्षम एप, वोटर हेल्पलाईन की जानकारी दी गई। नारा लेखन व मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई एवं रंगोली बनाई गई। ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीण लोगों को डोर टू डोर व चौपाल पर जाकर समझाया गया। शत्-प्रतिशत मतदान करने पर जोर दिया गया एवं वोट के महत्व को समझाया गया। इस दौरान बीडीओ राजकुमार बायला, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी रमेश दहमीवाल, रूपेंद्र कुमार आर्य, स्वीप प्रभारी शेरसिंह कटारिया, आत्माराम, सुभाष रावत, सुभाष पारीक, जयसिंह यादव, जीतू आर्य, दौलत सिंह, तेजपाल वर्मा सहित स्टॉफ उपस्थित रहा।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!