बीकानेर : लगातार दूसरे दिन बीकानेर में बादलों का जमावड़ा होने से गर्मी से राहत मिल रही है। शनिवार सुबह बादलों का जमावड़ा इतना रहा कि रोशनी कम हो गई। साढ़े दस बजे के आसपास बीकानेर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। वहीं श्रीडूंगरगढ़ में बिजली गिरने से फसल में आग लग गई। गनीमत रही कि किसान परिवार खुद इसकी चपेट में नहीं आया।शनिवार सुबह से ही बारिश की उम्मीद की जा रही थी। मौसम विभाग की उम्मीद के मुताबिक ही बीकानेर में बूंदाबांदी शुरू हुई। बिजली की तेज घड़घड़ाहट से बारिश तेज होने की उम्मीद की जा रही है। उधर, श्रीडूंगरगढ़ के तोलियासर गांव में भींव सिंह के खेत में आकाशीय बिजली गिरी। इस दौरान की चने की ढेरी में आग लग गई। करीब पंद्रह क्विंटल चना जलने का दावा किया जा रहा है।
Leave a Reply