Advertisement

भानुप्रतापपुर-4 साल की बच्ची को पिकअप ने कुचला,मौके पर हुई मौत

http://satyarath.com/

4 साल की बच्ची को पिकअप ने कुचला,मौके पर हुई मौत

भानु प्रतापपुर सत्यार्थ न्यूज़ पुनीत मरकाम रिपोर्ट

भानुप्रतापपुर। संबलपुर में एक 4 साल की बच्ची को पिकअप ने कुचला दिया हादसे के बाद बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।  घटना शुक्रवार को शाम साढ़े पांच बजे की है। हादसे के तुरंत बाद बच्चे के परिजन और स्थानीय लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका सुधा कोसमा 4 वर्ष पिता चंदन कोसमा निवासी कापा डोंगरगांव बस से सवार होकर चौथिया कार्यक्रम चिखली बड़गांव जा रहे थे। सम्बलपुर में बस रुकी तो यूरिन के लिए गए थे इस दौरान यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार कापा गांव में साहू परिवार के यहां विवाह था जिसके लिए चौथिया कार्यक्रम में परिवार एवं गांव के लोग जा रहे थे। मृतिका का घर साहू परिवार से लगा हुआ है इसलिए उनके परिजनों के साथ कार्यक्रम में जा रहे थे। सम्बलपुर में दुर्गकोंदल रोड़ पर पेट्रोल पंप के पास बस चालक ने बस रोका इस दौरान सड़क की दोनों ओर एवं कुछ लोग पेट्रोल पंप में यूरीन के लिए गए थे। इस दौरान एक पिकप खाली सिलेंडर लेकर आ रही थी जिसमें बच्ची चपेट में आ गई। भानुप्रतापपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है जिसकी तलाश कर रही है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!