Advertisement

भानुप्रतापपुर-दौड़ लगाएगा भानुप्रतापपुर मतदान करेगा भानुप्रतापपुर

http://satyarath.com/

दौड़ लगाएगा भानुप्रतापपुर मतदान करेगा भानुप्रतापपुर

 

https://satyarath.com/
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार और भानुप्रतापपुर एसडीएम और एआरओ सुश्री आस्था राजपूत के मार्गदर्शन में आज भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी तीनों तहसीलों में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य आने वाले लोकसभा चुनाव में 26 अप्रैल को मतदान दिवस को सभी मतदाता अपने-अपने मतदान का प्रयोग कर लोकतंत्र की महापर्व पर अपनी सहभागिता दें ।इन्हीं सब बातों को प्रेरित करते हुए भानुप्रतापपुर में चौक से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें सभी अधिकारी कर्मचारी नगर वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और जागरूकता का संदेश नगर वासियों को दिया। आज किसी आयोजन में तहसीलदार भानुप्रतापपुर सुरेंद्र उर्वशा,खण्ड शिक्षा अधिकारी सदे सिंह कमरे ,जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर टिकेश सिंह ठाकुर,अशोक ठाकुर, नुमेश सोनी निरंकार श्रीवास्तव के साथ-साथ बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी छात्र-छात्राएं एवं नगर वासी उपस्थित रहे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!