Advertisement

भानुप्रतापपुर-सेलेगाँव  में 100 प्रतिशत मतदान हेतु मतदाताओं से अनुरोध किया गया

http://satyarath.com/

सेलेगाँव  में 100 प्रतिशत मतदान हेतु मतदाताओं से अनुरोध किया गया

 

भानुप्रतापपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेलेगांव में रिटर्निंग ऑफिसर एवम् कलेक्टर अभिजीत सिंह, स्वीप नोडल अधिकारी सुमीत अग्रवाल, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सुश्री आस्था राजपूत के निर्देशन एवं खंड शिक्षा अधिकारी सदेसिंह कोमरे के एवं प्राचार्य गौतमराम नायक के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 में सभी मतदाताओं की शत प्रतिशत सहभागिता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कक्षा नवमी से कक्षा बारहवीं तक के समस्त बच्चों द्वारा अपने माता-पिता एवं पालकों के लिए अनुरोध पत्र लिख,  घर – घर पहुंच लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी आहुति देने निवेदन किया गया। अंत में व्याख्याता रैनसिंह दर्रो के द्वारा मतदाता शपथ दिलाया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य गौतम राम नायक, मास्टर ट्रेनर खेमलाल कटेंद्र, प्रमिला कोरेटी, पुकेश्वर साहू, पीयूषा बंजारे, गायत्री भूआर्य, दिलीप कुमार साहू, लीना देवी दुग्गा, विजेंद्र बंजारे, श्यामलाल राना, गौतम कुलदीप, कमलेश जैन, पूजा जैन,  मतदाता मित्र के साथ-साथ समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!