Advertisement

,भानुप्रतापपुर में मां दुर्गा की ‘ मनोकामना पूर्ति चुनरी यात्रा ‘ दिनांक 14 ,4 ,2024 को भव्य रूप से निकलेगी

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ पुनीत की रिपोर्ट

भानुप्रतापपुर

,भानुप्रतापपुर में मां दुर्गा की ‘ मनोकामना पूर्ति चुनरी यात्रा ‘ दिनांक 14 ,4 ,2024 को भव्य रूप से निकाला जाएगा।

 

जो कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा मंदिर (बिजली ऑफिस )से होकर श्री राम जानकी हनुमान मंदिर होते हुए दुर्गा मंदिर (दुर्गा नयापारा )में समाप्त होकर अपनी मनोकामना की पूर्ति हेतु मां दुर्गा के चरणों में चुनरी अर्पित किया जाएगा । विदित हो कि हर साल हिंदू रक्षा समिति भानुप्रतापपुर द्वारा मां दुर्गा की भव्य मनोकामना पूर्ति चुनरी यात्रा निकाला जाता है ।जिसमें क्षेत्र के आम जनता, माता, बहने सम्मिलित होकर अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु चुनरी चडाती है। इस वर्ष भी यह मनोकामना पूर्ति चुनरी यात्रा बड़े भव्य रूप से निकाला जा रहा है। जिसमें क्षेत्र के देवी ,देवता, गायता, पुजारी सभी को आमंत्रित किया गया है। एवं यह चुनरी यात्रा बड़े भव्य रूप से निकाली जाएगी। जिसमें आम जनता, माता ,बहनों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु मां दुर्गा के चरणों में चुनरी अर्पित कर धर्म लाभ ले।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!