Advertisement

कोटपूतली-टीम स्वच्छता सेवा दल ने दीपक जलाकर मनाया हिंदू नव वर्ष

टीम स्वच्छता सेवा दल ने दीपक जलाकर मनाया हिंदू नव वर्ष

हिंदू नव वर्ष की संध्या बेला पर दुर्गा माता मंदिर में 1151 दीपकों से भारत का नक्शा बनाया

आशीष मित्तल
कोटपूतली

कोटपूतली में टीम स्वच्छता सेवादल द्वारा चैत्र नवरात्रा स्थापना एवं हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2081 के उपलक्ष्य में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। टीम के संयोजक प्रवीण बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि चैत्र नवरात्रि स्थापना एवं हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर दुर्गा माता मंदिर में संध्या बेला के समय 1151 दीपकों से भारत के नक्शे पर जय माता दी लिखकर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी टीम के समस्त कार्यकर्ताओं ने हिंदू नव वर्ष पर मंदिर में पूजा पाठ एवं दीपोत्सव कार्यक्रम करके नव वर्ष धूमधाम से मनाया। टीम के संरक्षक श्री महेश मीणा ने बताया कि कोटपूतली क्षेत्र की खुशहाली एवं सुख शांति की कामना करते हुए दुर्गा माता मंदिर में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम रखा गया।

दुर्गा माता मंदिर के मंहत पंडित योगेश शर्मा एवं भाजपा नेता मुकेश गोयल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पंडित योगेश शर्मा ने टीम के कार्यकर्ताओं एवं मंदिर में आए सभी श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर प्रसाद वितरण किया एवं चैत्र नवरात्रा स्थापना एवं हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया। हिंदू नववर्ष दीपोत्सव के इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने दीपक जलाकर हिंदू नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाऐं दी। हिंदू नव वर्ष के भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में समाजसेवीका मंजू मीणा, डॉ.अश्वनी गोयल, विमल गोयल, शिवकुमार गुप्ता, पार्षद प्रमोद सैनी, हेमंत मोरीजावाला, मुदित शर्मा, आशीष शर्मा, रवि बालास्या, बबलू मीणा, पराग गुप्ता, अमन शर्मा, रितेश शर्मा,अशोक शर्मा, आशीष मित्तल, अपूर्व गोयल, सौरव अरोड़ा, दीपक गोयल,अमित सैनी,राहुल बंसल, सुमित बिदाणी, मनीष, मनोज अग्रवाल, राहुल मोरीजावाला एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!