Advertisement

महेंद्रगढ़-शनिवार को सतनाली, महेंद्रगढ़ व कनीना की मंडियों में नहीं काटे जाएंगे टोकन

शनिवार को सतनाली, महेंद्रगढ़ व कनीना की मंडियों में नहीं काटे जाएंगे टोकन

ब्यूरो चीफ मंजीत डाबला महेंद्रगढ़
हरियाणा

महेंद्रगढ़ मंडियों में अधिक मात्रा में सरसों आने तथा उठान कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से सतनाली, महेंद्रगढ़ व कनीना में 6 अप्रेल को किसानों को टोकन जारी नहीं किए जाएंगे। अब 8 अप्रेल को सोमवार से इन मंडियों में सुचारू रूप से रबी फसल की खरीद शुरू होगी।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने बताया कि जिला की तीन मंडियों सतनाली, महेंद्रगढ़ व कनीना में अधिक मात्रा में सरसों आने के कारण उठान कार्य प्रभावित हो रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए शनिवार को इन तीन मंडियों में टोकन जारी न करने का फैसला लिया है। इस दौरान पहले बची हुई सरसों की खरीद तथा उठान कार्य किया जाएगा।
मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!