आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही करें -कलेक्टर श्री सिंह
टीएल बैठक आयोजित
सत्यार्थ न्यूज़ / मनीष माली की बड़ी खबर
सुसनेर /जिले में लोकसभा निर्वाचन के लिए प्रभावशील आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करें, उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करें, यह निर्देश कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों एवं राजनीतिक व्यक्तियों द्वारा प्रचार-प्रसार के लिए रैली का आयोजन एवं वाहन का उपयोग दी गई अनुमति अनुसार ही हो, सुनिश्चित करें।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, एडीएम श्री आरपी वर्मा, एसडीएम आगर सर्वेश यादव, एसडीएम सुसनेर मीलिन्द ढोके सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि उपार्जन केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करे, किसानों को कोई असुविधा ना हो, सरकार के नियमों की जानकारी किसानो को बताये, एसडीएम, तहसीलदार एवं उपार्जन के लिए गठित समिति सतत् भ्रमण कर उपार्जन सुचारू रखे। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रीष्मकाल में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, पेयजल संबंधी समस्या संज्ञान में आने पर अधिकारी तत्परता से समस्या दूर करें। उन्होंने जिले में पर्याप्त मात्रा में भूसे एवं चारे की उपलब्धता बनाए रखने हेतु जारी प्रतिबंधात्मक आदेश का पालन करवाते हुए भूसे के अवैध परिवहन पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वसूली की समीक्षा की। रोस्टर निरीक्षण दल समय पर कार्यालय का निरीक्षण कर निरीक्षण रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय में उपलब्ध करवायें। सभी विभाग प्रमुख समय-सीमा पत्रों का जवाब समय पर भेजना सुनिश्चित करें।

















Leave a Reply