न्यूज़ रिपोर्टर शेर सिंह मीणा
टोडाभीम
DSP और SDM ने मतदान केंद्र का किया निरीक्षण=सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाओं को देखा, बूथ पर उचित प्रबंधन के लिए किया गया निर्देशित।
टोडाभीम उपखंड अधिकारी सुनीता मीणा व पुलिस उपाधीक्षक मुरारी लाल मीणा ने टोडाभीम क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक गांव में मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएलओ को निर्देशित किया कि मतदान केंद्र पर पानी बिजली एवं अन्य उपयोग में आने वाली व्यवस्थाएं बिल्कुल ठीक होनी चाहिए। ताकि मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाताओं को किसी भी तरह की की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
बीएलओ को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
SDM ने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियों पर भी अधिक ध्यान दिया जाए। जगह-जगह लोगों को जागरूक करने का काम किया जाए। जिससे कि आगामी चुनाव में मतदान का प्रतिशत शत प्रतिशत रहे। उन्होंने कहे कि मतदान केंद्र पर रैंप, पानी, बिजली ,सहित और उपयोगी सुविधा पूरी होनी चाहिए।SST निरीक्षण टीमों का जायजा लिया।


















Leave a Reply