Advertisement

टोडाभीम-शीतल माता को लगाया ठंडी पकवानों का भोग=सुहागिन महिलाओं ने पथवारी का पूजन कर कथा सुनी

http://satyarath.com/

न्यूज़ रिपोर्टर शेर सिंह मीणा टोडाभीम

 

शीतल माता को लगाया ठंडी पकवानों का भोग=सुहागिन महिलाओं ने पथवारी का पूजन कर कथा सुनी

 

टोडाभीम कस्बे में शीतला माता की पूजा की जा रही है। महिलाएं शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना कर मनौती मांग रही है। बता दे होली के बाद से ही शीतला माता की पूजा का कार्यक्रम होली के बाद से चालू हो जाता है और जो अष्टमी तक लगातार चलता है। महिलाओं ने बताया कि शीतला माता का अष्टमी तक पूजा का कार्यक्रम चलता है। मा नयाताके अनुसार सुबह महिलाएं पहले माता रानी को पानी से नहाला ने के लिए जाती हैं और फिर पूजा अर्चना करती हैं । शीतला माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाया जाता है। घर की महिलाओं एक दिन पहले ही रात को बना लेती हैं। जिससे दूसरे दिन सुबह शीतला माता के लिए पूजा जाता है।

गांव में महिलाओं कर रही है पूजा अर्चना

वहीं ग्रामीण इलाकों में भी महिलाएं जल्द सुबह से ही शीतला माता के मंदिरों में पर पहुंचकर पूजा अर्चना कर रही है और माता रानी को ठंडा पानी से मिलने ठंडे पकवानों का भोग लगाया जा रहा है। वहीं महिलाओं के साथ घर के छोटे बच्चे नन्हे मुन्ने भी शीतला माता की पूजा कर रहे हैं।

शीतला माता मंदिर में हुआ रात्रि जागरण का कार्यक्रम

टोडाभीम में स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में देर रात्रि को भजन संध्या का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज के कलाकारों को ने पहुंचकर माता रानी के सुंदर-सुंदर भजन सुनाए। वहीं रात्रि के समय भगवान व माता रानी के स्वरूप की अलग-अलग संजीव झांकियां भी सजाई गई।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!