संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र/बुद्धी स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनौरा बघबियानी जाने वाले जंगल मार्ग किनारे सोमवार की सुबह लगभग 7 बजे झाड़ियां में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया, जिसे देख चरवाहों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी कि झाड़ीयो में एक महिला का मृत अवस्था में शव पड़ा हुआ है, जिसने गुलाबी रंग की साड़ी और नीले रंग का ब्लाउज साथ में हल्के गुलाबी रंग का साल पहनी है और उम्र लगभग 40 वर्ष प्रतीत हो रहा है, जिसकी सूचना प्राप्त कर घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ मृत शव की शिनाख्त करने में जुटे हैं, और आसपास के गांव के ग्रामीणों से पहचान कराने में जुटे हैं
मगर समाचार लिखे जाने तक मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है, वही कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह सूचना प्राप्त हुई कि जंगल में महिला का शौ पड़ा हुआ मिला है जिसे देखने से पॉइजनिंग का केस प्रतीत होता है लेकिन अभी जिले से फॉरेंसिक टीम आ रही है, उसके बाद शव को पीएम के लिए भेजा जाएगा तब जाकर महिला के मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा, इस मौके पर ग्राम प्रधान सुभाष भारती उप निरीक्षक हरकेश आजाद, श्याम जी यादव, कांस्टेबल सर्वेश सिंह, लक्ष्मण यादव, सहित महिला कांस्टेबल मौजूद है,













Leave a Reply