Advertisement

टोडाभीम के युवक का शव अलवर में मिला=करीब 5 दिन से शव नाले में पड़ा था, अब पुलिस ने निकाला

http://satyarath.com/

न्यूज़ रिपोर्टर शेर सिंह मीणा टोडाभीम

टोडाभीम के युवक का शव अलवर में मिला=करीब 5 दिन से शव नाले में पड़ा था, अब पुलिस ने निकाला

 

अलवर शहर में टेल्को चौराहा स्थित नाले में रविवार शाम को एक युवक का शव पड़ा मिला। कई दिन पुराने शव की पहचान जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर करौली जिले के टोडाभीम तहसील के मोरेडा गांव के रूप में हुई है। जिसका नाम गजेंद्र उम्र 38 साल पुत्र मानसिंह के रूप में हुई है जो की मजदूरी का काम करता था अब पुलिस परिवार के लोगों से बातचीत के आधार पर जांच में लगी हुई है।
शिवजी पार्क थाना अधिकारी राजपाल सिंह ने बताया है कि रविवार शाम को सूचना मिली थी। की टेल्को चौराहे के पास नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। उसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।मृतक की जेब में देखा तो उसमें गजेंद्र सिंह पुत्र मानसिंह का आधार कार्ड मिला। वही की पुलिस से पता कराया गया। शव की पुष्टि हो गई है। मृतक करौली जिले का रहने वाला है। यहां आस-पास मजदूरी का करता था। अपने घर पर भी काम आता जाता था। अमृता गजेंद्र सिंह पुत्र मानसिंह राजपूत निवासी मोरेडा थाना बालघाट जिला करौली का है उसकी पहचान हो गई है। प्रारंभिक तौर पर लगता है कि मृतक शराब के नशे में गिर सकता है। हलाकी परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी । मृतक अलवर के एमआईए में फैक्ट्री में काम करता थ जिसके दो बच्चे हैं। सोमवार को पोस्टमार्टम करके शव को परिजनों को सुपुद कर दिया जाएगा । और परिजनों का कहना है कि यह घटना कैसे घटिया इसकी पुलिस जांच करें।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!